iPhone 17 की सेल शुरू होते ही फिर दौड़ा मल्टीबैगर स्टॉक, 3 दिन में 28% चढ़ा, ये है कनेक्शन

Redington Share Price: कंपनी के शेयर शुक्रवार, 19 सितंबर को 9% से ज्यादा उछलकर ₹309.5 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए. ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की इस स्मॉलकैप कंपनी ने आज 7.6% की बढ़त दर्ज की, जबकि सेक्टर इंडेक्स की तेजी 3.23% रही.
iPhone 17 की सेल शुरू होते ही फिर दौड़ा मल्टीबैगर स्टॉक, 3 दिन में 28% चढ़ा, ये है कनेक्शन

Redington Share Price: एपल की नई iPhone 17 सीरीज ने आईफोन यूजर्स को तो एक्साइटेड किया ही है, शेयर बाजार में लिस्टेड एक कंपनी के शेयरों में जबरदस्त रैली का ट्रिगर भी बन गया है. नई लॉन्चिंग के बाद से ही कंपनी का शेयर ताबड़तोड़ तेजी दिखा रहा है. आज शुक्रवार को भी शेयर बाजार में Redington Ltd. का स्टॉक निवेशकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा. कंपनी के शेयर शुक्रवार, 19 सितंबर को 9% से ज्यादा उछलकर ₹309.5 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए. ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की इस स्मॉलकैप कंपनी ने आज 7.6% की बढ़त दर्ज की, जबकि सेक्टर इंडेक्स की तेजी 3.23% रही.

iPhone 17 लॉन्च का कैसे पड़ा है असर?

दरअसल, रेडिंगटन भारत में एप्पल (Apple Inc.) का प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर है और खास तौर पर iPhone सप्लाई में इसकी अहम भूमिका है. iPhone 17 मॉडल्स के लॉन्च के बाद से ही बाजार में कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एप्पल स्टोर के बाहर लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो नए iPhone की डिमांड को साफ दिखा रही हैं. इस डिमांड का सीधा फायदा रेडिंगटन जैसी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को मिल रहा है.

रेडिंगटन की आय में Apple का बड़ा योगदान

कंपनी की जून तिमाही की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के अनुसार, Apple का योगदान रेडिंगटन की कुल आय का 34% है. यह FY25 में आए 30% के मुकाबले ज्यादा है. साफ है कि Apple कंपनी के बिज़नेस का बड़ा हिस्सा है और iPhone लॉन्च जैसे इवेंट्स इसका सीधा असर शेयर प्राइस पर डालते हैं.

स्टॉक की कैसी रही है परफॉर्मेंस?

iPhone लॉन्च से पहले रेडिंगटन का स्टॉक 20% तक चढ़ा था. कंपनी लगातार अपने मूविंग एवरेज (5-day, 20-day, 50-day, 100-day और 200-day) के ऊपर ट्रेड कर रही है, जो स्टॉक में मजबूत अपट्रेंड का संकेत है. एक साल में रेडिंगटन के शेयर ने निवेशकों को करीब 61.5% का रिटर्न दिया है. पिछले पांच साल में इस स्टॉक ने 421% से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है.

रेडिंगटन का मजबूत अपट्रेंड, Apple जैसे बड़े क्लाइंट के साथ पार्टनरशिप और iPhone 17 की लॉन्चिंग जैसी घटनाएं इसे निकट भविष्य में और मजबूती दे सकती हैं. हालांकि, कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा Apple पर निर्भर होना एक रिस्क फैक्टर भी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6