&format=webp&quality=medium)
Sobha Share Price Target 2025.
Realty Stocks to BUY: जून तिमाही रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज रियल्टी कंपनी Sobha Ltd के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा हैं. नतीजों के बाद शेयर पर दबाव है और यह डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ मंगलवार को 1565 रुपए (Sobha Share Price) पर बंद हुआ. ऐनालिस्ट ने कहा कि लॉन्च पाइपलाइन दमदार है. FY26 को लेकर जो गाइडेंस जारी किया गया था वह बरकरार है. ऐसे में शेयर का आउटलुक अच्छा है और यह 60% की बड़ी तेजी दिखा सकता है.
Sobha Ltd का शेयर 1565 रुपए पर है. इलारा कैपिटल ने Q1 रिजल्ट के बाद 2500 रुपए का टारगेट और BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का पुराना टारगेट 2200 रुपए का था. करेंट प्राइस से यह टारगेट 60% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2066 रुपए का है जबकि लो 1075 रुपए का है जो इसने अप्रैल में बनाया था. एक अन्य ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 1783 रुपए से बढ़ाकर 1930 रुपए कर दिया है. HDFC सिक्योरिटीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को भी 2459 रुपए पर मेंटेन किया है.
| Brokerage Firm | Previous Rating | New Rating | Previous Target (INR) | New Target (INR) | Last Closing Price (INR) | Potential Upside (%) |
| Elara Capital | BUY | BUY | 2200 | 2500 | 1565 | 59.74% |
| Nuvama Institutional Equities | BUY | BUY | 1783 | 1930 | 1565 | 23.32% |
| HDFC Securities | BUY | BUY | 2459 | 2459 | 1565 | 57.12% |
इलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि डेवलपर ने FY26 के लिए 30% YoY प्री-सेल्स ग्रोथ का गाइडेंस इंटैक्स रखा है. 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का रोबस्ट लॉन्च पाइपलाइन है और 74 बिलियन रुपए की इन्वेन्ट्री है. आने वाले समय में कंपनी का कैशफ्लो और EBITDA मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है. वर्तमान भाव पर यह शेयर 2026E NAV के लिए अनुमानित वैल्यु के आधार पर 30% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी मल्टी रिजनल स्टेटस पर फोकस कर रही है. दिल्ली-NCR में 8 मिलियन स्क्वॉयर फुट से अधिक एरिया पर प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है. कुल मिलाकर आउटलुक अच्छा नजर आ रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)