&format=webp&quality=medium)
Mahindra Lifespace Share Price Target 2025.
Realty Stocks to BUY: बीते हफ्ते महिंद्रा ग्रुप की तरफ से इन्वेस्टर्स डे का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में ग्रुप की रियल्टी कंपनी Mahindra Lifespace ने अगले पांच सालों का एम्बिशियस प्लान पेश किया गया. अगले पांच सालों में कंपनी का लक्ष्य अपने प्रॉयरिटी मार्केट- मुंबई, पुणे और बेंगलुरू में टॉप-5 डेवलपर बनने का है. यह शेयर 390 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इस प्लान के बाद ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 80% अपसाइड का पोटेंशियल अपसाइड बताया है.
इन्वेस्टर्स डे में Mahindra Lifespace ने इस दशक में यानी FY20 के मुकाबले FY30 में अपनी सेल्स को 14X बढ़ाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है. बता दें पिछले पांच साल यानी FY20 के मुकाबले FY25 में कंपनी की टोटल सेल्स 4.2x गुना बढ़ चुकी है. इस दौरान GDV यानी ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यु में 18.3x गुना, फ्री कैशफ्लो में 5.1x गुना उछाल दर्ज किया गया. कंपनी पर नेट डेट 610 करोड़ रुपए से बढ़कर 734 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
कंपनी की योजना FY30 तक 10 हजार करोड़ रुपए की सेल्स को अचीव करने की है जो FY25 के 3299 करोड़ रुपए के मुकाबले 3x गुना है. इसके लिए बॉटम-अप स्ट्रैटेजी अपनाई जाएगी. कंपनी ने आने वाले सालों में 'Sustenance' यानी इन्वेंट्री कम करने पर फोकस करेगी. FY25 में 2804 करोड़ रुपए की प्री-सेल्स में 35% सस्टेनेंस से और 65% न्यू लॉन्च से था. FY30 में 75% सस्टेनेंस से और बाकी 25% न्यू लॉन्च से लाने की तैयारी है.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने Mahindra Lifespaces के लिए खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और 700 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. यह शेयर 390 रुपए पर है जिसके मुकाबले यह टारगेट करीब 80% अधिक है. बता दें कि साल 2024 में शेयर ने 678 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से करेक्शन की शुरुआत हुई और इस साल अप्रैल महीने में शेयर ने 278 रुपए का लो बनाया. निचले स्तर से 40% के करीब रिकवरी आ चुकी है.
Mahindra Lifespace डेवलपर्स महिंद्रा ग्रुप की कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1994 में हुई थी. कंपनी अब तक 50+ प्रोजेक्ट्स कर चुकी है. अब तक करीब 48 msft का डेवलपमेंट कर चुकी है जबकि 13 msft के ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स हैं. IC&IC सेगमेंट में कंपनी अब तक 2 वर्ल्ड सिटीज और 3 इंडस्ट्रियल पार्क्स का डेवलपमेंट कर चुकी है.

कंपनी का मार्केट कैप 8380 करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 52.42% और पब्लिक के पास 47.58% ओनरशिप है. 14 म्यूचुअल फंड्स के पास 20.54% ओनरशिप है.115793 रीटेल निवेशकों के पास 8.87% ओनरशिप है. सितंबर तिमाही के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 22.45%/8.12% है जो जून तिमाही आधार पर 21.82%/8.70%, मार्च तिमाही आधार पर 20.11%/9.55% और दिसंबर 2024 आधार पर 20.70%/9.99% है.