Q2 नतीजों के बाद इस Realty Stocks पर तीन ब्रोकरेज बुलिश, 6 महीने में 10% टूटा, अब 30% मुनाफे का चांस!

Stocks to Buy: रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने हाल ही में अपने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके बाद तीन ब्रोकरेज हाउस इस शेयर पर बुलिश हैं. जानिए टारगेट प्राइस और संभावित उछाल.
Q2 नतीजों के बाद इस Realty Stocks पर तीन ब्रोकरेज बुलिश, 6 महीने में 10% टूटा, अब 30% मुनाफे का चांस!

Stocks to Buy: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे की घोषणा कर दी है. इसके बाद इस रियल्टी स्टॉक पर एक नहीं तीन-तीन ब्रोकरेज बुलिश है. कंपनी ने इस तिमाही में न केवल घाटे से मुनाफे में दमदार वापसी की है. साथ ही प्री-सेल्स में भी 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की है. इसके बाद ब्रोकरेज हाउस एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्युरिटीज और नुवामा ने इस स्टॉक पर अपनी खरीदारी यानी BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर का 52 वीक हाई 1,414 रुपए और 52 वीक लो 988 रुपए है. कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने में 10.08% और सालभर में 13.89% टूट चुका है.

26% से 30% अपसाइड टारगेट

ICICI सिक्युरिटीज, नुवामा और एक्सिस इंडिया के मुताबिक सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर पर मौजूदा स्तर से 26 से 30% तक की संभावित तेजी आ सकती है. शुक्रवार को सिग्नेचर ग्लोबल का शेयर 0.83% या 9.10 अंकों की तेजी के साथ 1,111.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ

Add Zee Business as a Preferred Source

1576 रुपए से बढ़ाकर 1902 रुपए टारगेट प्राइस

  • नुवामा ने रियल्टी कंपनी के स्टॉक पर टारगेट प्राइस ₹1,576 से बढ़ाकर 1902 रुपए कर दिया है. रिपोर्ट तैयार करने तक कंपनी के शेयर का भाव 1466 रुपए था. ऐसे में यह 30% अपसाइड है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस SOTP वैल्यूएशन के आधार पर दिया है.

1900 रुपए का टारगेट प्राइस

  • एक्सिस कैपिटल ने सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर पर 1900 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो रिपोर्ट तैयार करने तक के भाव (1466 रुपए) से 30 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन 1-ईयर फॉरवर्ड नेट ऐसेट वैल्यू पर तय किया है.

1854 रुपए का टारगेट प्राइस

  • ICICI सिक्युरिटीज ने सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर पर 1854 रुपए का टारगेट प्राइस किया है. रिपोर्ट तैयार करने तक शेयर के भाव (1,466 रुपए) से 26 फीसदी ज्यादा है.

ब्रोकरेज हाउस द्वारा टारगेट प्राइस

भाव: 10 नवंबर, 2025 तक

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगCMP (₹)टारगेट प्राइस (₹)

संभावित उछाल (%)

नुवामा (Nuvama)BUY1,4661,90230%
एक्सिस कैपिटल (Axis Cap)BUY1,4661,90030%
ICICI सिक्योरिटीजBUY1,466 (आधार)1,85426%

उम्मीद से उम्दा नतीजे

तीनों ब्रोकरेज के मुताबिक सिग्नेचर ग्लोबल के वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से उम्दा रहे हैं. कंपनी के प्री-सेल्स सालाना आधार पर 112% बढ़कर 1460 रुपए करोड़ रुपए हो गई है.

35 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट

  • सिग्नेचर ग्लोबल ने पिछले साल की इसी तिमाही में हुए घाटे के मुकाबले, इस बार 35 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. इसके अलावा कैश कैलेक्शन भी सालाना 126% बढ़कर 1130 करोड़ रुपए रहा है.

27.2% EBITDA मार्जिन

  • नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक सिग्नेचर ग्लोबल का कामकाजी मुनाफा मार्जिन (EBITDA मार्जिन) 27.2 फीसदी पर मजबूत रहा है.

एक नजर में सिग्नेचर ग्लोबल के Q2 नतीजे

मीट्रिक (Metric)Q2FY26 (जुलाई-सितंबर 2025)
प्री-सेल्स (Pre-sales)₹1,460 करोड़
कलेक्शन (Collections)₹1,130 करोड़
राजस्व (Revenue)₹710 करोड़
EBITDA₹190 करोड़
EBITDA मार्जिन27.20%
शुद्ध लाभ (PAT)₹35 करोड़ (मुनाफा)

भविष्य का आउटलुक मजबूत

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिग्नेचर ग्लोबल का भविष्य का आउटलुक मजबूत है. कंपनी का फोकस अब अफोर्डेबल हाउसिंग से हटकर प्रीमियम और मिड-इनकम सेगमेंट पर बढ़ रहा है जो सफल साबित हो रहा है. एक्सिस कैपिटल ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपनी प्री-सेल्स अनुमान को 6500 करोड़ रुपए से बढाकर 7500 करोड़ रुपए कर दिया है. ICICI सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में 7.4 मिलियन वर्ग फुट के प्रोजेक्ट लॉन्च करनी की तैयारी है. नुवामा के मुताबिक कंपनी की स्ट्रक्चरल स्टोरी मजबूत हुई है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: सिग्नेचर ग्लोबल के लिए ब्रोकरेज का औसत टारगेट प्राइस क्या है?

जवाब: प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों जैसे नुवामा, एक्सिस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टारगेट प्राइस ₹1,854 से ₹1,902 के बीच दिया है.

सवाल: सिग्नेचर ग्लोबल का Q2FY26 का मुनाफा कितना रहा?

जवाब: कंपनी ने Q2FY26 में ₹35 करोड़ का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे घाटा हुआ था.

सवाल: ब्रोकरेज सिग्नेचर ग्लोबल पर 'BUY' रेटिंग क्यों दे रहे हैं?

जवाब: मजबूत Q2 नतीजों, 112% की प्री-सेल्स ग्रोथ, प्रीमियम सेगमेंट में सफल शिफ्ट और मजबूत लॉन्च पाइपलाइन के कारण ब्रोकरेज बुलिश हैं.

सवाल: शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य (CMP) क्या है?

जवाब: 10 नवंबर, 2025 तक के ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार, शेयर का CMP ₹1,466 था.

सवाल: कंपनी की भविष्य की क्या योजना है?

जवाब: कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में 7.4 मिलियन वर्ग फुट के नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की है और FY26 में ₹7,500 करोड़ तक की प्री-सेल्स का लक्ष्य है.

Disclaimer