&format=webp&quality=medium)
मिड और बड़े डेवलपर्स अब छोटे घरों के बजाय बड़े और महंगे प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)
Realty Stocks to Buy: हाउसिंग सेक्टर में डिमांड भले थोड़ी धीमी दिख रही हो, लेकिन सप्लाई और कीमतों में लगातार मजबूती रियल एस्टेट कंपनियों के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत दे रही है. ब्रोकरेज हाउस Choice ने मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर लॉन्च और प्री-सेल्स के दम पर चुनिंदा रियल्टी स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है, जहां आने वाले समय में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.
भारतीय रियल एस्टेट बाजार के लिए वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) मिले-जुले संकेतों वाली रही है. एक तरफ जहां सालाना आधार पर घरों की बिक्री में बढ़त देखी गई है, वहीं पिछली तिमाही के मुकाबले मांग में कुछ गिरावट दर्ज की गई है.
देश के टॉप 7 शहरों में हाउसिंग सेल्स में सालाना आधार पर 9% की बढ़ोतरी देखी गई और कुल 1,01,675 यूनिट्स बिकीं. हालांकि, पिछली तिमाही (Q3) के मुकाबले इसमें 7% की गिरावट आई है. बिक्री का कुल मूल्य 15.1 अरब रुपये रहा, जो पिछले साल से 6% ज्यादा है.
ये भी जरूर पढ़ें- IT कंपनी पर विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसा! ₹1,065 के टारगेट के साथ कवरेज शुरू, 23% रिटर्न की उम्मीद
कौन से शहर आगे और कौन पीछे?
चेन्नई में सबसे ज्यादा 18% की गिरावट (QoQ) दर्ज की गई.
वहीं, हैदराबाद का बाजार स्थिर रहा.
NCR, पुणे और कोलकाता में 8-10% गिरावट आई.
मुंबई (MMR) और बेंगलुरु ने कुल बिक्री में 48% का योगदान दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में सप्लाई की कोई कमी नहीं है। इस तिमाही में 1,26,265 नई यूनिट्स लॉन्च हुईं, जो पिछले साल के मुकाबले 26% अधिक हैं.
प्रीमियम फोकस: डेवलपर्स का पूरा ध्यान ₹1.5 करोड़ से ₹2.5 करोड़ वाले मिड-प्रीमियम (32% सप्लाई) और ₹2.5 करोड़ से ऊपर वाले लग्जरी घरों (20% सप्लाई) पर है.
सस्ती हाउसिंग गायब: ₹40 लाख से कम वाले 'किफायती घरों' के सेगमेंट में बहुत कम गतिविधि देखी गई.
ये भी जरूर पढ़ें- सोमवार को बाजार खुलते ही इन 2 स्टॉक्स पर करें फोकस, HDFC Sec ने शॉर्ट टर्म के लिए चुना
बिक्री में सुस्ती और नई लॉन्चिंग में तेजी के कारण बिना बिके घरों का आंकड़ा 6,01,000 यूनिट्स के पार पहुंच गया है. यहां बिना बिके घरों के स्टॉक में सालाना आधार पर 24% की भारी बढ़ोतरी हुई है. हैदराबाद इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा.
बिक्री घटने के बावजूद घरों की कीमतों में गिरावट नहीं आई है. औसत कीमतों में सालाना 7% की बढ़ोतरी हुई है.
लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी घरों की बढ़ती मांग के कारण दिल्ली-एनसीआर में कीमतों में सबसे ज्यादा 15% की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद बेंगलुरु (8%) का नंबर आता है.
रिपोर्ट के अनुसार, SOBHA लिमिटेड इस समय निवेश के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प नजर आ रहा है. इसका कारण कंपनी का मजबूत बैलेंस शीट, शानदार एग्जीक्यूशन ट्रैक रिकॉर्ड और नए प्रोजेक्ट्स की पाइपलाइन है. इसके अलावा, गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) और महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) को पिक किया गया है.
| स्टॉक | करंट प्राइस (CMP) | टारगेट (₹) | अपसाइड (%) |
| Godrej Properties | 1717.20 | ₹2,520 | 47 |
| Mahindra Lifespace Developers | 344.50 | ₹500 | 45 |
| Sobha Ltd | 1300.40 | ₹1,840 | 41 |
ब्रोकरेज ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर BUY रेटिंग दी है और ₹2,520 का टारगेट प्राइस तय किया है. स्टॉक वर्तमान में 1717.20 रुपए है. करंट प्राइस से इसमें 47% तक अपसाइड की संभावना है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 2,505 रुपए और लो 1,434 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 13.77% रिटर्न दिए हैं.
रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रॉपर्टीज महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स को ब्रोकरेज ने खरीद की सलाह दी है. स्टॉक के लिए ₹500 का टारगेट दिया है. शेयर फिलहाल 344.50 रुपए पर है. यानी स्टॉक में आगे 45% से ज्यादा तेजी की संभावना है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 428.35 रुपए और लो 259.34 रुपए हैं. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 7.34% रिटर्न दिए हैं.
ब्रोकरेज ने Sobha Ltd पर BUY रेटिंग दी है और ₹1,840 का टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉक वर्तमान में 1300.40 रुपए है. जिसका मतलब स्टॉक में 41% से ज्यादा तेजी दिख सकती है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 1,732.45 रुपए और लो 1,107.15 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 12.35% रिटर्न दिए हैं.
रियल एस्टेट सेक्टर में फिलहाल 'वेट एंड वॉच' की स्थिति है. बढ़ती इन्वेंट्री चिंता का विषय हो सकती है, लेकिन प्रीमियम सेगमेंट में कीमतों की मजबूती यह दिखाती है कि अमीर खरीदार अभी भी बाजार में सक्रिय हैं. निवेशकों को अच्छी बैलेंस शीट वाले बड़े डेवलपर्स पर ध्यान देना चाहिए.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)