गजब का Realty Stock! सालभर में 16% टूटा, फिर भी दो ब्रोकरेज बोले- 'लपक लो', 43% कमाई का मौका

Realty Stocks to Buy: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल पर दो-दो ब्रोकरेज फर्म बुलिश है. नुवामा के बाद अब एक्सिस कैपिटल ने भी शेयर को खरीदने की सलाह दी है. साथ ही 43 फीसदी तक अपसाइड टागरेट दिया है.
गजब का Realty Stock! सालभर में 16% टूटा, फिर भी दो ब्रोकरेज बोले- 'लपक लो', 43% कमाई का मौका

Realty Stocks to Buy: रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने हाल ही में अपने बिजनेस अपडेट जारी किए हैं. इसके बाद से ही ब्रोकरेज हाउस इस शेयर पर बुलिश हैं. नुवामा के बाद अब ब्रोक्ररेज फर्म एक्सिस कैपिटल ने सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर को खरीदने के सलाह यानी BUY रेटिंग दी है. साथ ही 43 फीसदी का पोटेंशियल अपसाइड टारगेट दिया है. सिग्नेचर ग्लोबल का शेयर इस साल अब तक 6.88% तक टूट चुका है. वहीं, सालभर में इस शेयर में 16.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,647 रुपए और 52 वीक लो 1,010.80 रुपए है.

1780 रुपए का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल ने सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के शेयर का टारगेट प्राइस 1,780 रुपए तय किया है. रिपोर्ट तैयार होने के समय यह शेयर Rs. 1,247.35 पर कारोबार कर रहा था. ऐसे में इस बाजार भाव से करीब 43% ज्यादा है. एक्सिस कैपिटल ने टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन SoTP फॉर्मूले से किया है इसमें कंपनी के सभी रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट की ग्रॉस एसेट वैल्यू को 252 अरब आंका गया है. वहीं, कर्ज घटाने के बाद कंपनी की कुल नेट एसेट वैल्यू 250 रुपए बनती है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान सिग्नेचर ग्लोबल का शेयर 0.54% या 6.90 अंकों की गिरावट के साथ 1,260 रुपए पर बंद हुआ.

प्री सेल्स में 58 फीसदी की बढ़ोतरी

ब्रोकरेज के मुताबिक सिग्नेचर ग्लोबल देश की पांचवीं सबसे बड़ी लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी बनकर उभरी है. FY22 से FY25 के बीच कंपनी की प्री-सेल्स 58% की दर से बढ़ी है, जिसकी वजह इसका मजबूत प्रोजेक्ट मिक्स और अलग-अलग माइक्रो मार्केट्स में मौजूदगी है. सिग्नेचर ग्लोबल के तीन मुख्य बाजार—सदरन पेरिफेरल रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना रोड में करीब 25 मिलियन स्क्वायर फीट के प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं.

तीन साल में 19 फीसदी बढ़ेगी प्री-सेल्स

एक्सिस कैपिटल को उम्मीद है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की प्री-सेल्स 19% की दर से बढ़ेंगी. 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्री-सेल्स के साथ सिग्नेचर ग्लोबल अब एनसीआर के टॉप-5 ब्रांड्स में शामिल है और गुरुग्राम में टॉप-3 ब्रांड्स में शुमार हो गई है. FY25 में एनसीआर में इसका बाजार हिस्सा तीन गुना बढ़कर 6% हो गया है, जबकि गुरुग्राम में यह दोगुना से ज्यादा बढ़कर 9% तक पहुंच गया है.

38% तक बढ़ सकता है ऑपरेटिंग कैश फ्लो

सिग्नेचर ग्लोबल का फोकस ऐसे घरों पर है जिनकी कीमत 4 करोड़ रुपए तक है. गुरुग्राम में ऐसे घरों की मांग करीब 60% है, और इस सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 20% है. एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि जैसे-जैसे कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स पर आगे बढ़ेगी, इसकी कलेक्शन बढ़ेगा. ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी की कलेक्शन और ऑपरेटिंग कैश फ्लो (OCF) FY25 से FY28 के बीच 38% की दर से बढ़ सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी के पास इतना कैश फ्लो रहेगा कि वह अपने आगे के निवेश खुद ही पूरे कर सकेगी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6