इस स्मॉलकैप Realty Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, 92% रिटर्न के लिए BUY की रेटिंग

Realty Stock to Buy: GST सुधारों और तिमाही नीजों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म महिंद्रा लाइफस्पेसपर सुपर बुलिश है. मौजूद भाव से शेयर में 92% अपसाइड का टारगेट दिया है.
इस स्मॉलकैप Realty Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, 92% रिटर्न के लिए BUY की रेटिंग

Realty Stock to Buy

Realty Stock to Buy: जीएसटी काउंसिल ने सीमेंट समेंत अन्य प्रमुख निर्माण सामग्रियों पर जीएसटी रेट में कटौती की है. इससे रियल एस्टेट कंपनियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. GST सुधारों और तिमाही नीजों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज स्मॉलकैप रियल्टी स्टॉक महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स (Mahindra Lifespace Developers) पर सुपर बुलिश है. मौजूद भाव से शेयर में 92% अपसाइड का टारगेट दिया है.

बता दें कि जीएसटी काउंसिल ने सीमेंट पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी है. सैंड लाइम ईंटों या स्टोन इनले वर्क और ग्रेनाइट ब्लॉक पर दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है.

Mahindra Lifespace Share Price Target

ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने स्मॉलकैप रियल्टी स्टॉक Mahindra Lifespace के शेयर पर खरीद की सलाह दी है. इसके लिए 700 रुपए का टारगेट दिया गया है. करंट प्राइस से यह 92% से ज्यादा है.

इस रियल्टी स्टॉक ने सितंबर 2024 को 531.20 रुपए का लाइफ टाइम हाई बनाया था. अपने हाई से यह 31.5% तक टूटकर अप्रैल 2025 को 253.78 रुपए तक फिसला था. फिलहाल यह अपने लो से 43% से ज्यादा रिकवर कर गया है. शेयर वर्तमान में 363.50 रुपये पर है. कंपनी का मार्केट कैप 7,752.66 करोड़ रुपए है.

महिंद्रा लाइफस्पेसेस की तगड़ी ग्रोथ

ब्रोकरेज के अनुसार, रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेसेस डेवलपर्स (MAHLIFE) ने पहली तिमाही (Q1FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की प्री-सेल्स ₹450 करोड़ रही. यह पिछले साल की तुलना में 59% ज्यादा और पिछली तिमाही से 47% ज्यादा है. कमजोर आंकड़े मुख्य रूप से तिमाही के अंत में प्रोजेक्ट लॉन्च के कारण थे, जिसके चलते बिक्री वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में बढ़ गई.

किन प्रोजेक्ट्स को मिला अच्छा रिस्पॉन्स?

कंपनी के हालिया Ciated और Malad प्रोजेक्ट्स को जबरदस्त डिमांड मिली है. इनकी 70-80% यूनिट्स बिक चुकी हैं. कंपनी के हालिया Ciated और Malad प्रोजेक्ट्स को जबरदस्त डिमांड मिली है. इनकी 70-80% यूनिट्स बिक चुकी हैं. सिर्फ Q1FY26 में ही कंपनी ने ₹350 करोड़ का नया बिजनेस जोड़ा है.

आगे की क्या है प्लानिंग?

पिछले 15 महीनों में कंपनी ने कुल ₹21,600 करोड़ का BD वैल्यू हासिल किया है. कंपनी का बड़ा लक्ष्य है कि FY30 तक ₹41,000 करोड़ की प्री-सेल्स की जाए. इसके लिए नए प्रोजेक्ट लॉन्च और तेजी से काम करने पर फोकस किया जा रहा है. हाल ही में कंपनी ने ₹1,500 करोड़ का राइट्स इश्यू पूरा किया, जिससे नए प्रोजेक्ट्स के लिए पैसा मिलेगा. ब्रोकरेज के मुताबिक, IC&IC बिजनेस अगले 10 सालों में कंपनी हर साल औसतन ₹1,500 करोड़ का मुनाफा कमा सकती है.

FY26 होगा लॉन्च-हेवी ईयर

इस साल कंपनी कई बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाली है. सिर्फ Q2FY26 में ही मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में ₹14,000 करोड़ के GDV (Gross Development Value) वाले प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


Q1. GST रेट कट का असर रियल एस्टेट सेक्टर पर कैसे पड़ेगा?
इन कटौतियों से निर्माण की लागत कम होगी.

Q2. ब्रोकरेज फर्म का महिंद्रा लाइफस्पेस पर क्या नजरिया है?
महिंद्रा लाइफस्पेस पर ‘BUY’ रेटिंग दी है.

Q3. कंपनी का हालिया परफॉर्मेंस कैसा रहा है?
Q1FY26 में कंपनी की प्री-सेल्स ₹450 करोड़ रही

Q4. आगे कंपनी की क्या प्लानिंग है?
FY30 तक ₹41,000 करोड़ की प्री-सेल्स हासिल करना

Q5. FY26 कंपनी के लिए क्यों खास होगा?
सिर्फ Q2FY26 में ही मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में ₹14,000 करोड़ के GDV वाले प्रोजेक्ट्स लॉन्च होंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6