&format=webp&quality=medium)
रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी Godrej Properties (GPL) को लेकर ब्रोकरेज हाउस CLSA ने बड़ा अपडेट दिया है. CLSA ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹2850 कर दिया है, जो पहले ₹2770 था. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का दूसरी तिमाही (Q2 FY26) बहुत मजबूत रहने वाला है और प्री-सेल्स (Presales) उम्मीद से बेहतर निकल सकते हैं.
फिलहाल Godrej Properties का शेयर प्राइस लगभग ₹2013 चल रहा है. CLSA के अनुसार आने वाले समय में यह स्टॉक ₹2850 तक जा सकता है, यानी मौजूदा कीमत से लगभग 41% तक का अपसाइड दिख रहा है. CLSA का मानना है कि कंपनी के कैश फ्लो और प्रॉफिट मार्जिन में सुधार हो रहा है और यही वजह है कि इसका कम वैल्यूएशन वाला टैग अब धीरे-धीरे हटता दिख रहा है.
CLSA का अनुमान है कि Godrej Properties दूसरी तिमाही में ₹80-85 बिलियन (₹8000-8500 करोड़) की प्री-सेल्स दिखा सकता है. यह पिछले क्वार्टर से करीब 15% ज्यादा और पिछले साल की तुलना में 55% ज्यादा होगा. इस शानदार प्रदर्शन के पीछे कंपनी के आठ नए लॉन्च हैं, जिनका कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग ₹115 बिलियन है.
CLSA के चैनल चेक्स के अनुसार, कंपनी के नए लॉन्च जैसे-
Godrej Regal Pavilion (हैदराबाद)
Godrej Sora (गुरुग्राम, सेक्टर 53)
Godrej MSR City II (बैंगलोर)
से मजबूत बिक्री (sales) की उम्मीद है. इसके अलावा, जोका (कोलकाता) और इंदौर में कंपनी की प्लॉटेड प्रोजेक्ट्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
कंपनी ने H1 (पहली छमाही) में अच्छे लॉन्च किए हैं, लेकिन H2 (दूसरी छमाही) और भी ज्यादा बड़ी साबित हो सकती है. CLSA का कहना है कि H2 में Godrej Properties ₹350 बिलियन GDV वाले नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेगा, जिससे प्री-सेल्स का आंकड़ा H1 से ज्यादा रहेगा.
CLSA का कहना है कि Godrej Properties का शेयर अभी भी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. GPL का EV/Cash EBITDA 8.4 गुना है. जबकि इसके बड़े प्रतिस्पर्धी Oberoi और Lodha का रेशियो 12-18 गुना है.
यानी तुलना में Godrej Properties का स्टॉक अभी भी सस्ता है. CLSA के मुताबिक, यह फर्क अनुचित (unwarranted) है क्योंकि Godrej Properties देश का सबसे बड़ा डेवेलपर है प्री-सेल्स के लिहाज से.
कंपनी का FY26 के लिए प्री-सेल्स गाइडेंस ₹325 बिलियन का है. CLSA को उम्मीद है कि Godrej Properties इस गाइडेंस को पार कर लेगा. इसके पीछे वजह है- मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, कैश फ्लो का लगातार बेहतर होना, प्रॉफिटेबिलिटी पर से दबाव का खत्म होना
CLSA का मानना है कि Godrej Properties की ब्रांड वैल्यू, भौगोलिक विविधता और लगातार बढ़ते लॉन्च इसे लॉन्ग टर्म ग्रोथ की दिशा में ले जा रहे हैं. यही कारण है कि CLSA ने इसका टारगेट बढ़ाकर ₹2850 कर दिया है और कहा है कि यह शेयर आने वाले समय में अपने असली वैल्यू तक पहुंच सकता है.
Q1. CLSA ने Godrej Properties का नया टारगेट कितना रखा है?
Ans. CLSA ने Godrej Properties का टारगेट बढ़ाकर ₹2850 किया है.
Q2. Godrej Properties का मौजूदा शेयर प्राइस कितना है?
Ans. Godrej Properties का CMP करीब ₹2013 है.
Q3. Q2 में कंपनी की प्री-सेल्स कितनी रहने की उम्मीद है?
Ans. CLSA के मुताबिक Q2FY26 में ₹80-85 बिलियन (₹8000-8500 करोड़) की प्री-सेल्स हो सकती है.
Q4. Godrej Properties के कौन से नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च हुए हैं?
Ans. Hyderabad में Godrej Regal Pavilion, Gurgaon में Godrej Sora, Bangalore में Godrej MSR City II और Joka व Indore में प्लॉटेड प्रोजेक्ट्स लॉन्च हुए हैं.
Q5. Godrej Properties का वैल्यूएशन डिस्काउंट पर क्यों माना जा रहा है?
Ans. GPL का EV/EBITDA 8.4 गुना है, जबकि Oberoi और Lodha का 12-18 गुना है. इसलिए यह डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)