₹3270 करोड़ की मार्केट कैप वाली कंपनी को मिला ₹3,000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर बना रॉकेट

Infra Stock: रायगढ़ जिले के मानगांव और रोहा तालुका में स्थित दीघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में,फार्मास्युटिकल पार्क के डेवलपमेंट, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और मैनेजमेंट के लिए कंसेशन एग्रीमेंट पूरा किया गया है. 
₹3270 करोड़ की मार्केट कैप वाली कंपनी को मिला ₹3,000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर बना रॉकेट

ऑर्डर की खबर से गिरते बाजार में भी शेयर करीब 7 फीसदी तक बढ़ गया. (File Image)

Ramky Infra Share Price: हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट है. सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा गिरा है, जबकि निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा टूटकर 23,330 के करीब ट्रे़ड कर रहा है. बाजार में हाहाकार के बीच एक इंफ्रा कंपनी Ramky Infrastructure पर बड़ा अपडेट है. इंफ्रा कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से 3,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल हुआ है. खास बात यह है कि कंपनी का मार्केट कैप ₹3270 करोड़ है. ऑर्डर की खबर से गिरते बाजार में भी शेयर करीब 7 फीसदी तक बढ़ गया.

ऑर्डर डीटेल

रेगुलेटरी फाइलिंग में Ramky Infra ने बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी, महा इंटीग्रेटेड लाइफ साइंसेज सिटी लिमिटेड (MILeS), को महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) से एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉन्ट्रेक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हाई-टेक फार्मास्युटिकल पार्क विकसित करना शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रायगढ़ जिले के मानगांव और रोहा तालुका में स्थित दीघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में,फार्मास्युटिकल पार्क के डेवलपमेंट, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और मैनेजमेंट के लिए कंसेशन एग्रीमेंट पूरा किया गया है.

रेवेन्यू मॉडल

  • यह प्रोजेक्ट 95 साल की कंसेशन अवधि के लिए दिया गया है, जिसमें 5 साल की कंस्ट्रक्शन पीरियड भी शामिल है.
  • इस प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में एक इंडस्ट्रियल पार्क का डेवलपमेंट शामिल है.
  • इसमें मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल जोन, कमर्शियल जोन, आम सुविधाएं, यूटिलिटीज, ओपन स्पेस और सड़कें शामिल हैं.
डीटेल्स
प्रोजेक्ट वैल्यू₹3,000 करोड़
कंसेशन पीरियड95 साल (5 साल कंस्ट्रक्शन शामिल)
प्रोजेक्ट एरिया1,000 हेक्टेयर
लोकेशनरायगढ़ जिला, महाराष्ट्र

4 मार्च को मिला था ₹1,401.84 करोड़ का ऑर्डर

इससे पहले Ramky को इस महीने की शुरुआत में ₹1,401.84 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला था.
यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड से Dighi Port Industrial एरिया प्रोजेक्ट के मिला था.
इस प्रोजेक्ट को 930 दिनों में पूरा किया जाना है.
COD तारीख से ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस अवधि 4 साल है.

5 साल में 421% रिटर्न

इंफ्रा स्टॉक की परफॉर्मेस देखें तो 2 हफ्ते में यह 3.15% तक बढ़ा है. इस साल शेयर में अब तक 14.56% की गिरावट आई है. जबकि पिछले 3 महीने में शेयर 14.47% और 6 महीने में 16.88% तक लुढ़का है. हालांकि, बीते 2 साल में शेयर 6.54% और 3 साल में 76.16% तक उछला है. वहीं, पिछले 5 वर्ष में स्टॉक ने 421.44% और 10 साल में 651.76% का शानदार रिटर्न दिया है.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week3.450.74
2 Weeks14.353.15
1 Month0.250.05
YTD-80.20-14.56
3 Months-79.60-14.47
6 Months-95.60-16.88
1 Year8.101.75
2 Years28.906.54
3 Years203.4576.16
5 Years380.35421.44
10 Years408.00651.76

स्टॉक के 52 वीक्स हाई 706.50 रुपए है, जो इसने 10 अक्टूबर 2025 को बनाया था. 52 वीक लो 374.40 रुपए है. स्टॉक अपने हाई से 35 फीसदी करेक्ट हो चुका है.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6