&format=webp&quality=medium)
Titan Q3 Result: रेखा झुनझुनवाला और राकेश झुनझुनवाला की फेवरेट कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड ने 4 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे. उसके बाद इस शेयर में हल्की गिरावट देखी गई. बाजार में जारी बिकवाली के चलते ये शेयर टूटने का काम किया, लेकिन पिछले एक महीने से इसमें शानदार रिकवरी देखी गई है. आज शेयर पिछले एक महीने में 7 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. अभी वह 3,234 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
टाटा समूह की इस कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 1,040 करोड़ रुपए की तुलना में 5% की गिरावट के साथ 990 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. तिमाही के लिए रेवेन्यू 23.3% बढ़कर 16,097 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,052 करोड़ रुपए था. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹1,040 करोड़ का मुनाफा कमाया था. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 23.3% की बढ़ोतरी के साथ ₹16,097 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹13,052 करोड़ था. टाइटन के मजबूत रेवेन्यू वृद्धि के बावजूद, नेट प्रॉफिट में गिरावट से निवेशकों को कुछ निराशा हुई.
टाइटन का सबसे बड़ा कारोबार ज्वेलरी सेगमेंट रहा, जिसका रेवेन्यू ₹13,293 करोड़ रहा. इसने 21% की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो मजबूत त्योहारी मांग और उपभोक्ताओं की खरीदारी से प्रेरित थी. वॉच और वियरेबल्स सेगमेंट में भी सुधार देखने को मिला. वहीं, आईवियर बिजनेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. बढ़ती लागत और अन्य खर्च के चलते टाइटन का EBITDA मार्जिन में दबाव देखा गया. लागत बढ़ने के चलते कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है.
दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला टाइटन के सबसे बड़े व्यक्तिगत निवेशकों में से एक थे. उनके निवेश के बाद से यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है. हाल की बात करें तो रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो स्टॉक में इस तेजी के कारण रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति में लगभग ₹261 करोड़ की बढ़ोतरी हुई. अक्टूबर से दिसंबर 2024 तिमाही के लिए टाइटन कंपनी लिमिटेड के स्टेकहोल्डर्स पैटर्न के अनुसार टाइटन कंपनी में LIC की 2.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है.