रेलवे स्टॉक्स पर जेफरीज का बड़ा धमाका! Titagarh को बताया 'सुपरफास्ट', Jupiter Wagon पर 'रेड सिग्नल'; जानें क्यों?

Railway Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने भारतीय रेलवे सेक्टर पर कंस्ट्रक्टिव नजरिया रखा है. उनका अनुमान है कि FY26-30 के दौरान रोलिंग स्टॉक कैपेक्स में 10% CAGR की ग्रोथ होगी.
रेलवे स्टॉक्स पर जेफरीज का बड़ा धमाका! Titagarh को बताया 'सुपरफास्ट', Jupiter Wagon पर 'रेड सिग्नल'; जानें क्यों?

 (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

Railway Stocks to Buy: दिग्गज ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भारतीय रेलवे सेक्टर पर अपनी कवरेज शुरू की है. रिपोर्ट के मुताबिक, FY26-30 के दौरान रोलिंग स्टॉक कैपेक्स में 10% CAGR की ग्रोथ की उम्मीद है. हालांकि, ब्रोकरेज ने दो कंपनियों टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) और Jupiter Wagons के लिए बिल्कुल अलग राय दी है. जहां Titagarh को 'Buy' रेटिंग मिली है, वहीं Jupiter को 'Underperform' करार दिया गया है.

जेफरीज को रेलवे सेक्टर में इतना भरोसा क्यों?

ग्लोबल ब्रोकरेज को रेलवे सेक्टर पर इसलिए भरोसा है क्योंकि आने वाले सालों में भारतीय रेलवे (Indian Railways) में बड़े निवेश की तैयारी है. ब्रोकरेज का मानना है कि भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण पैसेंजर कोच और मेट्रो कोच में निवेश को बढ़ावा देगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • रोलिग स्टॉक (कोच + वैगन) में कैपेक्स बढ़ेगा
  • पैसेंजर और मेट्रो कोच की डिमांड तेजी से बढ़ेगी
  • मॉडर्नाइजेशन पर सरकार का फोकस

रेलवे अब सिर्फ ट्रांसपोर्ट नहीं, एक बड़ा ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है.

रेलवे सेक्टर का ग्रोथ आउटलुक

Jefferies के मुताबिक भारत में रोलिंग स्टॉक पर कैपेक्स वित्त वर्ष 2026 से 2030 के बीच करीब 10% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. इसमें पैसेंजर कोच में 9% CAGR और मेट्रो कोच में 16% CAGR की तेज ग्रोथ प्रमुख ड्राइवर होगी.

ब्रोकरेज का अनुमान है कि वैगन सेगमेंट की ग्रोथ अपेक्षाकृत धीमी रह सकती है, जहां 5% CAGR का अनुमान है, क्योंकि कार्गो ग्रोथ करीब 6% रहने की संभावना है, जो कि भारतीय रेलवे के 16% लक्ष्य से काफी कम है.

अर्बन ट्रांजिट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा कम है, जहां केवल तीन प्रमुख खिलाड़ी सक्रिय हैं. इसकी वजह हाई टेक्नोलॉजी की जरूरत और 75% घरेलू खरीद का अनिवार्य नियम है, जो नए खिलाड़ियों के लिए एंट्री बैरियर का काम करता है.

Railway Stocks

Titagarh Rail Systems जेफरीज बुलिश क्यों है?

जेफरीज ने Titagarh Rail Systems पर कवरेज शुरू कर किया है और Buy रेटिंग दी है. कंपनी के लिए FY26-30 के दौरान 43% EPS CAGR का अनुमान है, जो इस सेक्टर में सबसे ज्यादा है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, जैसे-जैसे कंपनी हाई-मार्जिन वाले पैसेंजर कोच और मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर ध्यान बढ़ाएगी, इसके मुनाफे का मार्जिन और बेहतर होगा. कंपनी के पास पैसेंजर रेल सिस्टम में काम करने का लंबा अनुभव और मजबूत ऑर्डर बुक है.

Jupiter Wagons पर 'Underperform' की रेटिंग क्यों?

ब्रोकरेज ने Jupiter Wagons पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के अनुसार Titagarh की तुलना में Jupiter की EPS CAGR केवल 23% रहने का अनुमान है.

जेफरीज के अनुसार, 23% की ग्रोथ के लिए 40x FY27E PE का वैल्युएशन काफी महंगा है. कंपनी मुख्य रूप से वैगन-हैवी है, जहां ग्रोथ पैसेंजर सेगमेंट के मुकाबले धीमी रहने की उम्मीद है.

ब्रोकरेजस्टॉकरेटिंगCMP (₹)Target (₹)
जेफरीजTitagarh Rail SystemsInitiate Buy614810
जेफरीजJupiter wagonsInitiate Underperform256200

Railway Stocks Share Price Target

TITAGARH

जेफरीज ने Titagarh Rail Systems पर 'Buy' रेटिंग के साथ 810 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 32% ऊपर है. स्टॉक का 52 वीक हाई 974.05 रुपए और लो 568.05 रुपए है. एक हफ्ते में शेयर 7.94% उछला है.

Jupiter Wagons

ब्रोकरेज ने Jupiter Wagons के लिए 200 रुपये का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा भाव से लगभग 22% नीचे है. स्टॉक का 52 वीक हाई 457.20 रुपए और लो 236.60 रुपए है. एक हफ्ते में शेयर 6.55% तक बढ़ा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. रेलवे सेक्टर में ग्रोथ क्यों दिख रही है?
सरकारी कैपेक्स और मॉडर्नाइजेशन के कारण.

Q2. क्या Titagarh लंबी अवधि के लिए अच्छा है?
ग्रोथ और diversified बिजनेस इसे मजबूत बनाते हैं.

Q3. Jupiter Wagons पर Underperform क्यों?
कम ग्रोथ और महंगा वैल्यूएशन.

Q4. क्या अभी निवेश करना सही है?
वैल्यूएशन चेक करके और चरणबद्ध निवेश बेहतर रहेगा.

Q5. सबसे बड़ा रिस्क क्या है?
कैपेक्स धीमा पड़ना या ऑर्डर फ्लो कम होना.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6