Railway PSU Stock में मिल सकता है 50% का 'बुलेट' रिटर्न, Q4 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट सुपर बुलिश

Railway PSU Stocks to BUY: जी बिजनेस के एक्सपर्ट राकेश बंसल ने रिजल्ट के बाद IRFC के शेयर में खरीद की सलाह दी है. वर्तमान स्तर से यह 50% तक की तेजी दिखा सकता है.
Railway PSU Stock में मिल सकता है 50% का 'बुलेट' रिटर्न, Q4 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट सुपर बुलिश

Railway PSU Stocks to BUY.

Railway PSU Stocks to BUY: जी बिजनेस के खास कार्यक्रम 10 की कमाई के तहत मार्केट एक्सपर्ट राकेश बंसल ने रेलवे पीएसयू IRFC को पिक किया है. यह शेयर 127 रुपए (IRFC Share Price)की रेंज में कारोबार कर रहा है. आईआरएफसी एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन है जो रेलवे प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है और यह एक नॉन-डिपॉजिट एनबीएफसी है. इसे नवरत्न का भी दर्जा मिला हुआ है. 28 अप्रैल को कंपनी ने Q4 का रिजल्ट भी जारी किया था. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.

IRFC Share Price Target

एक्सपर्ट ने अगले 6-12 महीने के लिहाज से IRFC के लिए 190 रुपए का टारगेट दिया है. अभी यह शेयर 127 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ऐसे में टारगेट करीब 50% अधिक है. एक्सपर्ट ने कहा कि इस स्टॉक को टुकड़ों में खरीदारी करनी चाहिए. जुलाई 2024 में शेयर ने 229 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से यह आधा से भी ज्यादा टूटकर मार्च के महीने में 108 रुपए तक फिसला था जो 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर है. इस समय निचले स्तर से 15-17% की रिकवरी आई है. ऐसे में यह काफी अट्रैक्टिव भाव पर मिल रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

FY25 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FY25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6502 करोड़ रुपए रहा जो FY24 में 6412 करोड़ रुपए था. यह अब तक का सर्वोच्च स्तर है. टोटल इनकम 1.88% उछाल के साथ 27156 करोड़ रुपए रही. 31 मार्च 2025 के आधार पर AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 4.6 लाख करोड़ रुपए और EPS यानी हर शेयर पर कमाई 4.98 रुपए है. कंपनी का ग्रॉस एनपीए NIL है. लॉन्ग टर्म बॉरोइंग की AAA टॉप रेटिंग है जिसके कारण इसके लिए फंड इकट्ठा करना काफी आसान और सस्ता होता है.

क्या करती है IRFC?

IRFC की स्थापना साल 1986 में हुई थी और जनवरी 2021 में इसका आईपीओ आया था.यह कंपनी मार्केट से फाइनेंशियल मार्केट से फंड उठाती है फिर रेलवे प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. इस फंड का इस्तेमाल रेलवे के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रोलिंग स्टॉक्स को खरीदने में किया जाता है. कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इंडियन रेलवे के 75% रोलिंग स्टॉक फ्लीट की फाइनेंसिंग इस कंपनी ने की है. इंडियन रेलवे को यह रोलिंग स्टॉक लीज पर देती है. इसके अलावा RVNL, रेलटेल, KRCL, Pipavav रेलव कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों को लेंडिंग करती है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6