Railway PSU Stock का ग्रोथ आउटलुक दमदार, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया यह टारगेट

Railway PSU Stocks to BUY: इंडियन रेलवे की नवरत्न कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश है और BUY रेटिंग को मेंटेन करते हुए नया टारगेट दिया है. ग्रोथ आउटलुक मजबूत नजर आ रहा है.
Railway PSU Stock का ग्रोथ आउटलुक दमदार, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया यह टारगेट

Railway PSU Stocks to BUY.

Railway PSU Stocks to BUY: कंटेनर कॉर्प डोमेस्टिक एंड इंटरनेशनल ट्रेड में कंटेनर मैनेजमेंट के लिए लॉजिस्टिक सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है. मुख्य रूप से यह कंटेनर्स के लिए रेलवे ट्रांसपोर्टिंग सर्विस देती है. हालांकि, कंपनी ने पोर्ट्स, एयर कार्गो हैंडलिंग और कोल्ड चेन सेगमेंट में भी एंट्री ली है. इस कंपनी को नवरत्न का भी दर्जा मिला हुआ है. Q4 रिजल्ट के बाद ऐनालिस्ट मीट का आयोजन किया गया था जिसके बाद डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने इस रेलवे पीएसयू स्टॉक में खरीद की सलाह को मेंटेन किया है. 26 मई को यह शेयर 742 रुपए (Container Corp Share Price) पर बंद हुआ था.

Container Corp Share Price Target

ब्रोकरेज ने कंटेनर कॉर्पोरेशन के शेयर में BUY की रेटिंग और टारगेट प्राइस को 905 रुपए से घटाकर 880 रुपए कर दिया है. यह टारगेट FY27E के लिए अनुमानित कमाई के मुकाबले 32x टाइम्स के P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1194 रुपए और लो 601 रुपए का है जो इसने मार्च के पहले हफ्ते में बनाया था. निचले स्तर से शेयर में 22-24% की रिकवरी आ चुकी है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6% और एक महीने में 13% की तेजी दर्ज की गई है. कंपनी का मार्केट कैप 46750 करोड़ रुपए के करीब है.

Container Corp Share पर ब्रोकरेज बुलिश क्यों?

Q4 रिजल्ट के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट ने कहा कि FY27 तक 100 टर्मिनल, 500+ रेक्स और 70 हजार कंटेनर्स का टारगेट रखा गया है.FY26 के लिए ओवरऑल वॉल्यूम ग्रोथ का गाइडेंस 13% रखा गया है जिसमें EXIM वॉल्यूम ग्रोथ का गाइडेंस 10% और डोमेस्टिक वॉल्यूम गाइडेंस 20% रखा गया है. EBITDA मार्जिन 24-25% का अनुमान है. मैनेजमेंट ने FY26 में 4 नए टर्मिनल जोड़ने का लक्ष्य रखा है.

Q4 में कैसा रहा Container Corp का प्रदर्शन?

Q4FY25 में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.4% गिरावट के साथ 4.3 बिलियन रुपए रहा जो ब्रोकरेज के अनुमान से 11.5% कम रहा. एबिटा मार्जिन 19% रहा जिसपर वॉल्यूम में कमजोरी का असर दिखाई दिया. पूर्वी क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क में भीड़भाड़ का भी वॉल्यूम पर असर देखने को मिला. FY25 में कंपनी ने 8.1 बिलियन रुपए का कैपेक्स भी किया है. FY26 में 8.6 बिलियन रुपए के कैपेक्स की योजना भी है. कंपनी के मार्केट शेयर में भी सुधार आया है. FY6 के लिए 13% रेवेन्यू ग्रोथ और 24-25% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस जारी किया गया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source