&format=webp&quality=medium)
रेलवे स्टॉक्स अभी खरीदारी के लिए आकर्षक दिख रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)
Railway Stocks to Buy: रेलवे पीएसयू स्टॉक्स में एक बार फिर तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के अनुसार, पिछले कुछ सत्रों में रेलवे शेयरों में सुस्ती देखी गई थी, लेकिन अब ये स्टॉक्स अपने महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. मजबूत टेक्निकल सेटअप, पॉजिटिव कैंडल पैटर्न और RSI में सुधार के चलते ब्रोकरेज ने 5 रेलवे स्टॉक्स पिक किए हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक, ये रेलवे स्टॉक्स अभी खरीदारी के लिए आकर्षक दिख रहे हैं और बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.
Railway Stocks to Buy
ब्रोकरेज पीएल कैपिटल रिसर्च के मुताबिक CONCOR के स्टॉक ने हाल ही में 420 के स्तर से V-शेप रिकवरी दिखाई है और मजबूत अपट्रेंड बनाए रखा है. अगर यह 530 के ऊपर क्लोजिंग देता है, तो इसमें ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है.
RSI भी फिलहाल मजबूत स्थिति में है, जो पॉजिटिव ट्रेंड रिवर्सल का संकेत दे रहा है और खरीदारी का इशारा करता है. चार्ट टेक्निकली मजबूत दिख रहा है और इसमें आगे भी तेजी जारी रह सकती है.
शेयर अपने हाई से 20 फीसदी करेक्टेड है. स्टॉक के लिए 650 रुपए का टारगेट दिया है और 460 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. इसमें 25 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.

CMP- ₹520
टारगेट- ₹650
रिटर्न- 25%
स्टॉप लॉस- ₹460
ये भी जरूर पढ़ें- Q4 के बाद कमाई का ब्लूप्रिंट! ब्रोकरेज ने पिक किए टॉप 12 स्टॉक्स, 1 साल में 32% तक रिटर्न का मौका
ब्रोकरेज के अनुसार IRCON के स्टॉक ने हाल ही में अच्छा कंसोलिडेशन दिखाया है और 146 के आसपास मौजूद अहम 200-पीरियड मूविंग एवरेज (MA) के पास मजबूत सपोर्ट बनाए रखा है. अब इसमें रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं, जिससे आने वाले सत्रों में और तेजी की उम्मीद है.
RSI भी डेली चार्ट पर पॉजिटिव ट्रेंड रिवर्सल का संकेत दे रहा है, जो खरीदारी का इशारा करता है और इसमें आगे अपसाइड की संभावना बनी हुई है.
ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 200 रुपए का टारगेट और 140 रुपए का स्टॉप लॉस तय किया है. इसमें आगे 27 फीसदी तक अपसाइड दिख सकता है.

CMP- ₹157.65
टारगेट- ₹200
रिटर्न- 27%
स्टॉप लॉस- ₹140
चार्ट पर IRFC के शेयर ने हाल ही में 103 के 50 EMA स्तर के ऊपर अच्छा कंसोलिडेशन दिखाया है. डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल बन रही है, जिससे ट्रेंड में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आने वाले सत्रों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है.
RSI भी कंसोलिडेशन में है लेकिन पॉजिटिव ट्रेंड रिवर्सल का संकेत दे रहा है, जो खरीदारी का इशारा करता है. चार्ट टेक्निकली आकर्षक नजर आ रहा है और इसमें आगे अपसाइड की संभावना बनी हुई है.
ब्रोकरेज ने रेलवे पीएसयू स्टॉक के लिए 130 रुपए का टारगेट दिया है जबकि 92 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. इसमें 24 फीसदी से ज्यादा रिटर्न संभव है.

CMP- ₹104.50
टारगेट- ₹130
रिटर्न- 24.40%
स्टॉप लॉस- ₹92
ये भी जरूर पढ़ें- ब्रोकरेज की रडार पर ये 5 शेयर! टेक्निकल चार्ट पर दिख रहा है ब्रेकआउट, नोट कर लें कमाई वाले टारगेट
टेक्निकल चार्ट पर RITES के शेयर ने 180 के आसपास सपोर्ट लेकर अच्छा रिकवरी मूव दिखाया है और फिलहाल 214 के 200-पीरियड मूविंग एवरेज (MA) और 211 के 50 EMA के ऊपर बना हुआ है. इससे ट्रेंड में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और वॉल्यूम में बढ़ोतरी भी तेजी का समर्थन कर रही है. RSI भी मजबूत होता दिख रहा है, जो अपसाइड मोमेंटम का संकेत देता है. टेक्निकल चार्ट सकारात्मक नजर आ रहा है और आने वाले सत्रों में इसमें और तेजी की संभावना है.
ब्रोकरेज ने सरकारी रेलवे कंपनी RITES पर खरीद की सलाह दी है और 280 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉक में 25 फीसदी से ज्यादा अपसाइड संभव है. स्टॉप ल़ॉस 200 रुपए रखा है.

CMP- ₹223
टारगेट- ₹280
रिटर्न- 25.55%
स्टॉप लॉस- ₹200
रेलवे पीएसयू RVNL के स्टॉक ने हाल के सत्रों में 280-310 के दायरे में कंसोलिडेशन किया है और अब डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल के साथ वॉल्यूम सपोर्ट दिखा रहा है. स्टॉक 50 EMA और 200 DMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे ट्रेंड में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.
ब्रोकरेज के मुताबिक, अगर यह 311 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग देता है, तो आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है और 380 तक का टारगेट हासिल हो सकता है. RSI भी मजबूत स्थिति में है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो अपसाइड मोमेंटम का संकेत देता है.

CMP- ₹300
टारगेट- ₹380
रिटर्न- 27%
स्टॉप लॉस- ₹270
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)