&format=webp&quality=medium)
Railway Stocks to Buy: नवरत्न रेलवे पीएयू इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के खराब नतीजे जारी किए थे. इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर इस स्टॉक पर बुलिश है. ब्रोकरेज ने शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल करने यानी BUY की रेटिंग दी है. साथ ही ब्रोकरेज ने इस शेयर पर 17 फीसदी मुनाफे का चांस है. IRCTC का शेयर इस साल अब तक 8.23 फीसदी तक कमजोर हो चुका है. सालभर में रेलवे का ये शेयर 22.23% तक टूट चुका है. कंपनी का 52 वीक हाई 957.10 रुपए और 52 वीक लो 656 रुपए है.
प्रभुदास लीलाधर ने IRCTC के लिए 850 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. रिपोर्ट तैयार करने तक इस रेलवे पीएसयू स्टॉक के शेयर का भाव 725 रुपए था. ऐसे में इसमें 17% बढ़त का संकेत देता है.
44x EPS पर टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर
| रेटिंग | BUY (खरीदें) |
| टारगेट प्राइस | ₹850 |
| मौजूदा बाजार मूल्य (CMP) | ₹725 |
| 52-सप्ताह का हाई/लो | ₹957 / ₹656 |
वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में IRCTC का कामकाजी मुनाफा अनुमान से सात फीसदी से कम रहा है. इसका अहम कारण कैटरिंग और रेल नीर डिवीजनों का कमजोर प्रदर्शन रहा है.
रेवेन्यू में 2.2 फीसदी की गिरावट
रेल नीर रेवेन्यू में भी मामूली गिरावट
| विवरण | Q1FY26 (करोड़ ₹) | Q1FY25 (करोड़ ₹) | बदलाव (YoY) |
| कुल राजस्व | 1,159.70 | 1,117.60 | 3.80% |
| EBITDA | 397.3 | 374.9 | 6.00% |
| शुद्ध मुनाफा (PAT) | 330.7 | 307.7 | 7.50% |
| प्रति शेयर आय (EPS) | ₹4.1 | ₹3.8 | 7.50% |
IRCTC की पहली तिमाही में इंटरनेट टिकटिंग और टूरिज्म सेगमेंट ने बेहद अच्छा परफॉर्म किया है. इंटरनेट टिकटिंग का रेवेन्यू 9 फीसदी बढ़ा है. टूरिज्म सेगमेंट में 20.7 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
सवाल: IRCTC के लिए ब्रोकरेज की क्या सलाह है?
जवाब: ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद IRCTC स्टॉक पर 'BUY' (खरीदने की) रेटिंग दी है.
सवाल: स्टॉक का टारगेट प्राइस क्या है?
जवाब: ब्रोकरेज ने IRCTC के लिए ₹850 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है.
सवाल: ब्रोकरेज ने यह टारगेट प्राइस किस आधार पर दिया है?
जवाब: यह टारगेट प्राइस वित्त वर्ष 2027 की अनुमानित प्रति शेयर आय (EPS) के 44 गुना (44x P/E) के वैल्यूएशन पर आधारित है.
सवाल: पहली तिमाही के नतीजे कमजोर क्यों रहे?
जवाब: कैटरिंग और रेल नीर सेगमेंट में उम्मीद से कम प्रदर्शन के कारण नतीजे कमजोर रहे। पिछले साल चुनावी ट्रेनों से हुई अतिरिक्त आय इस बार नहीं थी.
सवाल: भविष्य के लिए कंपनी की क्या योजनाएं हैं?
जवाब: कंपनी रेल नीर प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने और पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए अंतिम मंजूरी लेने पर काम कर रही है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)