Railway PSU Stocks में बजट 2024 से पहले बुलेट की तरह तेजी, एक हफ्ते में 55% तक का उछाल

Railway PSU Stocks: बजट से पहले रेलवे स्टॉक्स में जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. एक हफ्ते के भीतर इन शेयरों में 55 फीसदी तक का उछाल आ गया है. जानिए इस तेजी का कारण और पूरी डीटेल.
Railway PSU Stocks में बजट 2024 से पहले बुलेट की तरह तेजी, एक हफ्ते में 55% तक का उछाल

Railway PSU Stocks: बजट से पहले रेलवे स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. खासकर सरकारी रेलवे कंपनियों के शेयरों में एक दिन में 10-15 फीसदी तक की तेजी देखी जा रही है. एक हफ्ते में इन स्टॉक्स में 55 फीसदी और एक महीने में 90 फीसदी तक का उछाल आ चुका है. IRFC पहली रेलवे कंपनी बनी है जिसका मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. शनिवार को बाजार खुला है और इस स्पेशल डे में रेलवे स्टॉक्स झूम रहे हैं.

Ircon International Share Price

शुरुआती दो घंटे के कारोबार में Ircon International का शेयर 15 फीसदी की तेजी के साथ 261 रुपए के न्यू ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 32 फीसदी और एक महीने में 60 फीसदी और तीन महीने में 67 फीसदी का उछाल आया है. यह रेलवे के लिए कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

RVNL Share Price

रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह 320 रुपए रुपए के न्यू ऑल टाइम हाई पर है. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 57 फीसदी और एक महीने में 86 फीसदी और तीन महीने में 86 फीसदी का उछाल आया है.

IRFC Share Price

रेलवे प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने वाली कंपनी IRFC यानी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन का शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 176 रुपए के स्तर पर है. यह इसका ऑल टाइम हाई पर है. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 55 फीसदी, एक महीने में 90 फीसदी और तीन महीने में 128 फीसदी का उछाल आया है.

Railtel Share Price

रेलटेल कॉर्पोरेशन इंडिया रेलवे के लिए टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज देती है. यह शेयर 15 फीसदी की तेजी के साथ 454 रुपए पर अपर सर्किट के साथ है. यह इसका ऑल टाइम हाई है. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 25 फीसदी, एक महीने में 55 फीसदी और तीन महीने में 90 फीसदी का उछाल आया है.

Stock Price (20 जनवरी ट्रेडिंग भाव)1 हफ्ते का रिटर्न1 महीने का रिटर्न3 महीने का रिटर्न
Ircon- CMP RS 26132%60%67%
RVNL- CMP RS 32057%86%85%
IRFC- CMP RS 17655%90%128%
Railtel- CMP RS 45425%55%90%

बजट में 3 लाख करोड़ का ऐलान संभव

माना जा रहा है कि Budget 2024 में रेलवे के लिए फिर से मेगा एक्सपेंडिचर का ऐलान किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, 3 लाख करोड़ रुपए तक का रेलवे बजट हो सकता है. बजट 2023 में 2.4 लाख करोड़ रुपए का ऐलान किया गया था. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के कार्यक्रम में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा था कि रेलवे को लेकर बड़ी योजना है. नेटवर्किंग का विस्तार किया जाएगा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यह किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6