&format=webp&quality=medium)
Railway PSU Stock
Railway PSU Stock to Buy: रेलवे सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड) के शेयर ने आज (11 जनवरी) बाजार खुलते ही साल का नया हाई बनाया. RVNL के पास दमदार ऑर्डर बुक है और इसके दम पर इस Railway PSU Stock का आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है. ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्युरिटीज ने RVNL को अगली 2-3 तिमाही के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है. बीते एक साल में यह स्टॉक 175 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
HDFC सिक्युरिटीज ने RVNL पर खरीदारी की सलाह 195-200 के रेंज में करने दी है. साथ ही शेयर में करेक्शन आने पर 172-176 के रेंज में और खरीदारी करनी है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बुल केस में शेयर की फेयर वैल्यू 237 रुपये और बीयर केस में 218 रुपये है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत और मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो है.
ब्रोकरेज का कहना है कि RVNL रेल मंत्रायल की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव एजेंसी है. भारत में रेल इंफ्रा मो मजबूत बनाने में इसका अहम रोल है. कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है. इस Railway PSU ने बीते दो साल में नॉन-रेलवे प्रोजक्ट्स में भी डावर्सिफाई किया है और 32,000 करोड़ के ऑर्डर हासिल किए है. कंपनी को विदेश में भी बड़े ऑर्डर मिले हैं. कंपनी ने मालदीव और कजाकिस्तान में भी ऑर्डर हासिल किए है. कंपनी ने यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए हासिल की है. इस तरह कंपनी की भारतीय रेलवे पर निभर्रता कम हो रही है.
HDFC सिक्युरिटीज का कहना है कि RVNL एक एसेट लाइट बिजनेस मॉडल पर है. इससे कंपनी की बैलेंस शीट पर दबाव कम होगा और इंवेंटरी डेज कम हेांगे. Q2FY24 के अंत तक कंपनी की ऑर्डर बुक 67,000 करोड़ रुपये रही, जोकि अगले 3 साल तक अच्छा रेवेन्यू जेनरेट कर सकता है.
RVNL के स्टॉक ने लिस्टिंग के बाद से दमदार परफॉर्मेंस दिखाई है. यह शेयर 11 अप्रैल 2019 को बाजार में लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के बाद से अब तक इस स्टॉक का रिटर्न 920 फीसदी से ज्यादा रहा है. बीते एक साल की परफॉर्मेंस देखें, तो शेयर 175 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. जबकि 6 महीने का रिटर्न 65 फीसदी और 1 महीने का रिटर्न 12 फीसदी है. BSE पर गुरुवार को मार्केट कैप 41,888 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. शेयर आज (11 जनवरी 2024) को शुरुआती सेशन में 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 52 वीक के नए हाई 205.40 पर पहुंच गया. शेयर का 52 वीक लो 198.55 है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)