Railway PSU Stock में SELL की सलाह, 62% करेक्शन के बाद भी गिरावट का खतरा बरकरार

Railway PSU Stock: चौथी तिमाही के कमजोर प्रदर्शन के बाद कभी मल्टीबैगर रहे नवरत्न रेलवे पीएसयू RVNL के शेयर में बिकवाली की सलाह है. अपने हाई से यह शेयर पहले ही -62% टूट चुका है. जानिए इसमें और कितनी गिरावट आ सकती है.
Railway PSU Stock में SELL की सलाह, 62% करेक्शन के बाद भी गिरावट का खतरा बरकरार

जुलाई 2024 में इस शेयर ने 647 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. फोटो (AI/ChatGPT)

Railway PSU Stock: नवरत्न रेलवे कंपनी RVNLने हाल ही में चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया जो काफी कमजोर रहा है. Q4 में कंपनी का टर्नओवर बढ़ा, ऑर्डर बुक रोबस्ट है लेकिन मार्जिन पर दबाव और एग्जीक्यूशन कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी की कमाई पर बुरा असर हुआ और इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कमजोर रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक को लेकर बेयरिश है और SELL की रेटिंग दी है.

ब्रोकरेज फर्म प्रभूदास लीलाधर ने RVNL शेयर के लिए SELL की रेटिंग दी है और 165 रुपए का टारगेट दिया गया है. BSE पर यह शेयर अभी 252 रुपए ( RVNL Share Price) पर है जिसके मुकाबले ब्रोकरेज का टारगेट -35% नीचे है. लंबे समय से यह शेयर दबाव में दिख रहा है और इस साल अब तक शेयर में -30% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.

RVNL Share Price Target


इतना बेयरिश क्यों है ब्रोकरेज?

ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा कि प्रॉफिटैबिलिटी पर लगातार दबाव बना हुआ है.Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 6% बढ़ा है लेकिन EBITDA मार्जिन घटकर 4.0% पर आ गया है. हालांकि, एग्जीक्यूशन को लेकर विजिबिलिटी बनी हुई है और कंपनी का करेंट ऑर्डर बुक 4.9x रेवेन्यू है. ऐसे में फिलहाल अपसाइड वैल्युशन लिमिटेड नजर आ रही है.

FY27 में 15-20% ग्रोथ का गाइडेंस

Q4 में RVNL का EBITDA मार्जिन 4.0% रहा जो एक साल पहले 6.0% और तीसरी तिमाही में 4.7% था. मार्जिन पर दबाव को लेकर मैनेजमेंट ने कहा कि ज्वाइंट वेंचर को लेकर रीकंसिलेशन एडजस्टमेंट और प्रोजेक्ट्स को लेकर बढ़ता कॉस्ट है. हालांकि, FY27 में इसमें सुधार की उम्मीद है. इस साल 15-20% का रेवेन्यू ग्रोथ रह सकता है.

मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है

ऑर्डर बुक में कॉम्पिटिटिव बिडिंग का शेयर लगातार बढ़ रहा है जो कंपनी के मार्जिन पर दबाव बनाकर रखेगा. इसके अलावा कंपनी की अदर इनकम भी कम है. Q4 में कंपनी को करीब 7000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला जबकि FY26 में कुल 226 बिलियन रुपए का ऑर्डर आया है. इसी कारण ब्रोकरेज का बेयरिश रुख है.

कब हो सकता है सुधार?

प्रभूदाल लीलाधर ने कहा कि अगर ऑपरेटिंग मार्जिन (EBITDA margins) में सुधार आता है और ऑर्डर इन्फ्लो सालाना आधार पर 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक रहता है तो रिकवरी की उम्मीद है.

कभी चमकता हुआ सितारा था RVNL

कुछ समय पहले की बात है जो RVNL एक चमकता हुआ सितारा था. 2022 में इसने नेट आधार पर 100% रिटर्न दिया था. 2023 में इसने 166% का नेट रिटर्न दिया था. 2024 में इसने 133% का रिटर्न दिया था. जुलाई 2024 में इस शेयर 647 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से एकतरफा गिरावट का सिलसिला बरकरार है. फिलहाल लाइफ हाई के मुकाबले यह शेयर फिलहाल -62% नीचे है. इस साल अब तक शेयर -30% टूट चुका है.

किस साल कैसा प्रदर्शन?रिटर्न
साल 2022 में रिटर्न+100%
साल 2023 में रिटर्न+166%
साल 2024 में रिटर्न+133%
2026 में अब तक रिटर्न-30%
लाइफ हाई (जुलाई 2024)₹647
लाइफ हाई से गिरावट (CMP- ₹252)-62%

क्या काम करती है RVNL?

रेल विकास निगम लिमिटेड एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो इंडियन रेलवे के तहत आती है. यह कंपनी डायवर्सिफाइड इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स करती है. इसमें रेलवे, सिग्नलिंग, मेट्रो, रोड एंड हाईवे, पोर्ट, पावर ट्रांसमिशन और हाइड्रो एंड इरिगेशन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

कंपनी का ऑर्डर बुक कितना बड़ा है?

Q4 रिजल्ट के बाद कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने कहा कि कंसोलिडेटेड आधार पर इसका ऑर्डर बुक 99262 करोड़ रुपए का है. इसमें 57000 करोड़ रुपए के करीब रेलवे से, 15000 करोड़ रुपए के करीब सिग्नलिंग प्रोजेक्ट्स, 10 हजार करोड़ रुपए पोर्ड, रोड एंड हाइवे से, मेट्र से करीब 10000 करोड़ रुपए, पावर एंड ट्रांसमिशन से करीब 4000 करोड़ रुपए और हाइड्रो एंड इरिगेशन से 2000 करोड़ रुपए के करीब का ऑर्डर है. मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी का ऑर्डर बुक डायवर्सिफाइड है जो मल्टी ईयर ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.

सेक्टर और कंपनी दोनों के लिए हेडविंड

मैनेजमेंट ने कहा कि FY26 कंपनी और सेक्टर दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है. इस समय सेक्टर और कंपनी दोनों के लिए हेडविंड नजर आ रहा है. कंपनी का फोकस बिजनेस एक्सपैंशन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ अपॉर्च्युनिटी पर है. लॉन्ग टर्म ग्रोथ का भरोसा कायम है. कंपनी का ऑर्डर बुक डायवर्सिफाइड और हेल्दी है जो लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.


(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6