&format=webp&quality=medium)
Railway PSU Stock
Railway PSU Stock: मिनीरत्न रेलवे PSU कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (Railtel Corporation of India Ltd) को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से बड़ा ऑर्डर मिला है. 35 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद रेलटेल के स्टॉक में जोरदार मूवमेंट देखने को मिला. शुरुआती कारोबारी सेशन में स्टॉक 5.5 फीसदी से ज्यादा उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. बीते 6 महीने में स्टॉक 180 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है.
रेलटेल इंडिया ने बुधवार (3 जनवरी) को शेयर बाजार को बताया कि RVNL से कंपनी को ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर 3 साल के लिए है. इस ऑर्डर के अंतर्गत कंपनी को डाटा सेंटर होस्टिंग और अप्लीकेशन सपोर्ट सर्विसेज उपलब्ध कराना है. ऑर्डर की कुल वैल्यू 35,08,09,200 रुपये है.
रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत रेलटेल एक मिनी रत्न CPSE है,जो देशभर में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है. यह ब्रॉडबैंड और वीपीएन सर्विसेज देती है. इस गठन साल 2000 में इंडियन रेलवे के ट्रेन कंट्रोल ऑपरेशन और सेफ्टी सिस्टम को मॉर्डन करने के साथ-साथ देशभर में ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क तैयार करने के लिए किया गया था.
रेलटेल के स्टॉक में बीते एक साल निवेशकों को बंपर रिटर्न मिला है. एक साल में इस मिनीरत्न पीएसयू स्टॉक ने करीब 185 फीसदी का रिटर्न दिया है. बीते 6 महीने में शेयर 180 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. 2 जनवरी 2024 को शेयर का भाव 354 पर बंद हुआ था. स्टॉक ने 3 जनवरी 2024 को 374 रुपये पर 52 वीक नया हाई बनाया.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)