FY27 में कमजोर रह सकता है इस Railway PSU का प्रदर्शन, आपके पास है क्या? HOLD की सलाह

IRCON International के मैनेजमेंट ने FY27 में कमजोर प्रदर्शन का गाइडेंस जारी किया है जिसके बाद ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में फिलहाल HOLD की सलाह दी है. हालांकि, ब्रोकरेज ने री-रेटिंग ट्रिगर्स भी बताए हैं. बता दें यह शेयर अपने हाई से -60% करेक्ट हो चुका है.
FY27 में कमजोर रह सकता है इस Railway PSU का प्रदर्शन, आपके पास है क्या? HOLD की सलाह

जुलाई 2024 में इस शेयर ने 351 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. (फोटो-AI/ChatGPT)

Railway PSU Stock: रीटेल निवेशकों का फेवरेट और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स करने वाली सरकारी कंपनी IRCON इंटरनेशनल के मैनेजमेंट ने कहा कि FY27 का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है. ऐसे में ब्रोकरेज ने इस शेयर में फिलहाल HOLD की सलाह दी है. बता दें कि 11 लाख के करीब रीटेल निवेशकों के पास यह स्टॉक है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक है.

Q4 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म प्रभूदास लीलाधर ने इस रेलवे पीएसयू के शेयर पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. निवेशकों को HOLD की सलाह है और टारगेट प्राइस 143 रुपए से घटाकर 136 रुपए कर दिया गया है. वर्तमान में यह शेयर 140 रुपए पर है. बता दें कि जुलाई 2024 में इस शेयर ने 351 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.

IRCON Share Price Target 2026

FY27 में कमजोर रह सकता है प्रदर्शन?

कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने कहा कि FY27 में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है और रेवेन्यू FY26 के आसपास रह सकता है. कंपनी का ऑर्डर बुक 25 हजार करोड़ रुपए का है जो अगले 3 सालों के लिए रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है. कंपनी ने 480 बिलियन रुपए के 107 प्रोजेक्ट्स को लेकर बोली लगाई है. FY27-FY28 में इंक्रीमेंटल ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.

स्टॉक की री-रेटिंग संभव अगर...

ब्रोकरेज ने कहा कि अगर FY27 और आने वाले सालों में ऑर्डर इन्फ्लो में तेजी आती है तो कंपनी की री-रेटिंग हो सकती है. FY26 में इंडियन रेलवे की तरफ से 1.53 लाख करोड़ रुपए के 100 प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी गई. FY25 के मुकाबले यह 110% का ग्रोथ है. इसका फायदा रेलवे सेगमेंट में काम करने वाली सभी कंपनियों को मिलेगा. अगर यह मोमेंटम बरकरार रहता है तो IRCON की ग्रोथ विजिबिलिटी बेहतर होगी. ऐसे में यह एक री-रेटिंग कैंडिडेट बन सकता है.

कंपनी का ऑर्डर बुक कितना बड़ा है?

  • 31 मार्च 2026 के आधार पर 24984 करोड़ का ऑर्डर बुक
  • इसमें रेलवे से 19459 करोड़ रुपए का ऑर्डर
  • हाइवे प्रोजेक्ट्स को लेकर 3919 करोड़ रुपए का ऑर्डर
  • अदर्स कैटिगरी से 1606 करोड़ रुपए का ऑर्डर
  • कुल ऑर्डर बुक में 92% डोमेस्टिक और रेलवे से 78%
  • कुल ऑर्डर में 54% कॉम्पिटिटिव बिडिंग और 46% नॉमिनेटेड ऑर्डर

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन (Consolidated)?

ParticularsQ4FY26Q3FY26(Q-o-Q) प्रदर्शनQ4FY25(Y-o-Y) प्रदर्शन
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹3,189.0₹2,119.050.50%₹3,412.1-6.50%
EBITDA₹389.2₹269.344.50%₹357.58.90%
EBITDA मार्जिन12.20%12.71%-0.51%10.48%+1.72%
नेट प्रॉफिट₹191.5₹99.991.80%₹211.8-9.60%
EPS (Rs./Share)₹2.04₹1.0790.30%₹2.24-9.10%

कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में -6.5% की गिरावट दर्ज की और यह 3189 करोड़ रुपए रहा, हालांकि तिमाही आधार पर 50.5% का ग्रोथ दर्ज किया गया. EBITDA में सालाना आधार पर 8.9% और तिमाही आधार पर 44.5% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 389 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट में सालाना 9.6% की गिरावट दर्ज की गई जबकि तिमाही आधार पर यह 92% ग्रोथ के साथ 191 करोड़ रुपए रहा.

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन (Consolidated)?

ParticularsFY26FY25Change %
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹9,071.1₹10,759.6-15.70%
EBITDA₹1,279.3₹1,276.00.30%
EBITDA मार्जिन14.10%11.86%+2.24%
नेट प्रॉफिट₹591.9₹727.8-18.70%
EPS (Rs./Share)₹6.33₹7.73-18.10%

सालाना आधार पर रेवेन्यू -16% की गिरावट के साथ 9071 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 0.3% के मामूली ग्रोथ के साथ 1279 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट-19% की गिरावट के साथ 592 करोड़ रुपए रहा.

करीब 11 लाख रीटेल के पोर्टफोलियो में ये स्टॉक

IRCON International का शेयर 140 रुपए पर है. कंपनी का मार्केट कैप 13135 करोड़ रुपए है. यह कंपनी रेलवे के लिए कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स करती है और इसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 65.17% और पब्लिक की हिस्सेदारी 34.83% है. पब्लिक ओनरशिप में DII/FII की हिस्सेदारी 1.79%/4.78% है. 10.89 लाख रीटेल निवेशक कंपनी में 25.26% हिस्सेदारी रखते हैं.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6