तिमाही नतीजे बदल सकते हैं इन स्टॉक्स की चाल, मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने दी ये सलाह

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ शेयर्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है. इसके पीछे वजह कुछ के नतीजे उम्मीद से बेहतर आने के बाद उनके शेयर में आई अचानक तेजी है तो कुछ शेयर बेहतर नतीजे नहीं हासिल कर पाए हैं. 
तिमाही नतीजे बदल सकते हैं इन स्टॉक्स की चाल, मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने दी ये सलाह

शेयर बाजार में आज फिर हल्की तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. बाजार में जारी इस उठापटक के बीच तिमाही नतीजे कई शेयरों की चाल बदलने का काम कर रहे हैं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ शेयर्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है. इसके पीछे वजह कुछ के नतीजे उम्मीद से बेहतर आने के बाद उनके शेयर में आई अचानक तेजी है तो कुछ शेयर बेहतर नतीजे नहीं हासिल कर पाए हैं.

डिक्सन टेक फ्यूचर्स:
नतीजे उम्मीद से बेहतर
कैपेक्स में मजबूत गति
अच्छे ग्राहक जुड़े लेकिन स्टॉक 5 दिनों में 10% चढ़ा है.
उच्च स्तर पर मुनाफ़ा बुकिंग हो सकती हैय
सपोर्ट लेवल- 17200
हाई लेवल- 17900

एलएंडटी फाइनेंस फ्यूचर्स
सभी मापदंडों पर संख्याएँ कमज़ोर
स्टॉक कमज़ोर खुलेगा, स्टॉक निचले स्तरों से उबरेगा
समर्थन स्तर 133, उच्च स्तर 148

Add Zee Business as a Preferred Source

बता दें कि आज F&O में ICICI Pru, IndiaMART, Dalmia Bharat और KEI Industries के नतीजे जारी होंगे. घरेलू फंड्स ने लगातार 24वें दिन खरीदारी के साथ FIIs को कड़ी टक्कर दी. कल FIIs ने कैश में 4300 करोड़ समेत नेट 4000 करोड़ की बिकवाली की तो घरेलू फंड्स ने 4300 करोड़ के शेयर खरीदे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6