सालभर की सुस्ती के बाद धमाका! सिगरेट बनाने वाली कंपनी के शेयर में 18.5% की तगड़ी रैली, नतीजों ने बदली चाल

VST Industries Share Price: VST Industries के मजबूत Q4 नतीजों के चलते शेयर में 18% से ज्यादा की तेज उछाल देखने को मिली, जिसमें मुनाफा 120% बढ़ा. कंपनी ने 120% डिविडेंड का ऐलान किया है.
सालभर की सुस्ती के बाद धमाका! सिगरेट बनाने वाली कंपनी के शेयर में 18.5% की तगड़ी रैली, नतीजों ने बदली चाल

शेयर जोरदार तेजी के पीछे VST Industries के मजबूत चौथी तिमाही के नतीजे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

VST Industries Share Price: साल भर से निवेशकों को निराश कर रहा VST Industries का शेयर आज अचानक रॉकेट बन गया. शुक्रवार को कारोबार के दौरान BSE पर शेयर 18.5% उछलकर ₹286.40 के पार पहुंच गया. खास बात यह है कि सालभर में जहां शेयर करीब 6.25% गिरा था, वहीं 2 साल में भी 18.54% की कमजोरी देखी गई थी, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है.

Q4 नतीजों ने भरी जान

इस जोरदार तेजी के पीछे VST Industries के मजबूत चौथी तिमाही के नतीजे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • मार्च तिमाही (Q4FY26) में कंपनी का मुनाफा 120% बढ़कर ₹116.7 करोड़ हो गया. पिछले साल इस तिमाही में मुनाफा ₹53 करोड़ था.
  • रेवेन्यू 30.9% बढ़कर ₹457 करोड़ रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में ₹349 करोड़ था.
  • EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 69.5 करोड़ से उछलकर ₹208 करोड़ होगा.
  • वहीं, EBITDA मार्जिन 19.9% से बढ़कर 45.6%

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

120% डिविडेंड का ऐलान

VST Industries के बोर्ड ने मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के बाद निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया. बोर्ड ने 10 रुपए फेस वैल्यू पर 12 रुपए यानी 120% प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) देने की घोषणा की है.

Dividend के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स

रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा-

  • डिविडेंड का भुगतान आगामी 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा.
  • कंपनी की 95वीं वार्षिक आम बैठक 29 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.
  • वहीं, डिविडेंड पाने के पात्र शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है.
vst

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

VST Industries के प्रदर्शन पर मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष श्रीवास्तव ने कहा, 2025 में हमने अपने मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो और बेहतर मार्केट एक्जीक्यूशन के दम पर वॉल्यूम रिकवरी हासिल की. हालांकि मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता का असर हमारे अनमैन्युफैक्चर्ड तंबाकू कारोबार पर पड़ रहा है, लेकिन हमारी प्रोडक्टिविटी पहल ने मजबूत दो अंकों की मुनाफा बढ़ोतरी दिलाई है.

असाधारण कर बढ़ोतरी को देखते हुए आगे का साल चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. हम अपने ब्रांड पोर्टफोलियो को और मजबूत करने और मार्केट में बेहतर प्रदर्शन पर फोकस बनाए रखेंगे. साथ ही, हम उपभोक्ताओं और हितधारकों के लिए बेहतर वैल्यू बनाने के अपने संकल्प पर कायम हैं.

कंपनी के बारे में

  • VST Industries की स्थापना वर्ष 1930 में इसके पहले The Vazir Sultan
  • Tobacco Company Ltd के रूप में हुई थी.
  • यह कंपनी सिगरेट और तंबाकू पत्तियों की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में देश की प्रमुख कंपनियों में शामिल है.
  • कंपनी के उत्पाद भारत में करीब 10 लाख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं, जिससे इसकी मार्केट पेनिट्रेशन 80% से अधिक है.
  • इसके दो प्रमुख ब्रांड- Total और Editions देश के टॉप 10 सिगरेट ब्रांड्स में शामिल हैं.
  • कंपनी हर साल लगभग 20,000 टन से अधिक तंबाकू की खरीद करती है और 15,000 से ज्यादा किसानों के साथ जुड़ी हुई है.
  • कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तेलंगाना के Toopran में है.

शेयर का प्रदर्शन

  • VST Industries के शेयर का 52 वीक हाई 349.95 रुपए है, जो इसने अप्रैल 2025 को बनाया था.
  • वहीं, 52 वीक लो 199.70 रुपए है, जो 30 मार्च 2026 को टच किया था.
  • BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 4,631.26 करोड़ रुपए है.
  • एक हफ्ते में शेयर ने 18.50% और 2 हफ्ते में 15.16% रिटर्न दिया है.
  • इस साल शेयर अब तक 6% से ज्यादा बढ़ा है.
  • लेकिन पिछले एक साल में शेयर में 8% की गिरावट आई है.
  • जबकि बीते 2 वर्ष में यह 20% से ज्यादा गिरा है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. आज VST Industries के शेयर में तेजी क्यों आई?
A. मार्च तिमाही में कंपनी के शानदार नतीजे की वजह से स्टॉक में तेजी आई.

Q2. आज VST Industries के शेयर में कितनी तेजी आई?
A. VST Industries का शेयर शुक्रवार को BSE पर करीब 18.5% उछलकर ₹286.40 के पार पहुंच गया.

Q3. चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?
A. मुनाफा 120% बढ़ा जबकि रेवेन्यू में 30.9% का उछाल आया.

Q4. क्या कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है?
A. हां, कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू पर ₹12 प्रति शेयर यानी 120% फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है.

Q5. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?
A. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है.