&format=webp&quality=medium)
(प्रतीकात्मक तस्वीर, CC: www.puravankara.com)
Purvankara Share Price: मुंबई के लग्ज़री रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा कदम उठाते हुए Puravankara Limited ने घोषणा की है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Purva Blue Agate Pvt Ltd को मलाबार हिल स्थित एक प्रमुख रिहायशी सोसाइटी के रीडेवलपमेंट का अधिकार मिल गया है.
यह प्रोजेक्ट 1.43 एकड़ भूमि पर डेवलप होगा और लगभग 0.7 मिलियन स्क्वेयर फीट का डेवलपमेंट पोटेंशियल देगा. इस खबर के बाद Purvankara Share Price में मंगलवार को बढ़िया तेजी दिखी. निवेशकों की ओर से तेज खरीदारी के चलते शेयर 6.5% चढ़ गया था और 286.30 रुपये के कल के क्लोजिंग भाव के मुकाबले 350 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया.
यह घोषणा उस समय आई है जब हाल ही में कंपनी को चेंबूर की आठ रिहायशी सोसाइटियों के रीडेवलपमेंट के लिए भी चुना गया था, जिसका डेवलपमेंट पोटेंशियल 1.2 मिलियन स्क्वेयर फीट और अनुमानित GDV 2,100 करोड़ रुपये है. इस परियोजना के जरिए मौजूदा निवासियों को प्रीमियम नए घर मिलेंगे, साथ ही बड़ी संख्या में लग्ज़री यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट का ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग 2,700 करोड़ रुपये होगा, जिससे मुंबई के लग्जरी हाउसिंग मार्केट में नया आयाम जुड़ने जा रहा है.
पिछले दो सालों में कंपनी ने ब्रिच कैंडी, पाली हिल और लोखंडवाला जैसे इलाकों में प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं. इस समय Puravankara का मुंबई रीडेवलपमेंट पोर्टफोलियो 4.25 मिलियन स्क्वेयर फीट तक पहुंच गया है, जिसका संभावित GDV लगभग 10,500 करोड़ रुपये है.
कंपनी के प्रबंध निदेशक आशीष पुरवन्कारा ने कहा, “हमें मलाबार हिल जैसे प्रतिष्ठित पते पर कदम रखने की खुशी है. यह रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट हमारे उस विजन को दर्शाता है जिसमें हम वर्ल्ड-क्लास होम्स बनाने और मुंबई के शहरी ढांचे में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. लोकेशन, स्केल और लग्ज़री पोजिशनिंग इसे हमारे स्ट्रैटेजिक मार्केट एक्सपैंशन का हिस्सा बनाते हैं.”
राजत रस्तोगी, CEO – वेस्ट एवं कमर्शियल एसेट्स, Puravankara Limited ने कहा, “मलाबार हिल प्रोजेक्ट हमारी मुंबई पोर्टफोलियो को और मजबूत करता है. यह हमारा दूसरा बड़ा साउथ मुंबई प्रोजेक्ट है, ब्रिच कैंडी के मियामी अपार्टमेंट्स के बाद. पारदर्शिता, डिज़ाइन एक्सीलेंस और समय पर डिलीवरी पर हमारा फोकस हमें सोसाइटियों का भरोसेमंद पार्टनर बनाता है."
(एजेंसी से इनपुट के साथ)