2 PSU Stocks जिनमें पोजिशनल इन्वेस्टर्स के लिए है मौका, जानें टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल

PSU Stocks to BUY: पोजिशनल इन्वेस्टर्स के लिए अगले 10-15 दिन के लिहाज से ब्रोकरेज हाउसेस ने NBCC और Mishra Dhatu को चुना है. पिछले 3-4 दिनों की तेजी में 20% तक का उछाल आ गया है.
2 PSU Stocks जिनमें पोजिशनल इन्वेस्टर्स के लिए है मौका, जानें टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल

PSU Stocks to BUY Now.

PSU Stocks to BUY: शेयर बाजार का सेंटिमेंट फिर बिगड़ गया है. निफ्टी 108 अंक टूटकर 23203 पर बंद हुआ. हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ. बजट का समय नजदीक आ गया है और अगले हफ्ते ट्रंप राष्ट्रपति का पदभार भी संभालेंगे. Q3 रिजल्ट का सीजन चल रहा है. ऐसे में बाजार में वोलाटिलिटी बनी रहेगी. पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए अगले 10-15 दिन के लिहाज से ब्रोकरेज हाउसेस ने 2 शेयरों को चुना है. 3-4 दिनों की तेजी में 20% तका जंप देखने को मिला है. जानिए इन्हें किस रेंज में खरीदना है और टारगेट-स्टॉपलॉस क्या होगा.

Mishra Dhatu Nigam Share Price Target

HDFC सिक्योरिटीज ने Mishra Dhatu Nigam के शेयर में अगले 10 दिन के लिहाज से खरीदने की सलाह दी है. 329-318 रुपए की रेंज में इस स्टॉक को खरीदना और ऐवरेज करना है. उसके नीचे 312 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और टारगेट 354 रुपए का दिया गया है. आज शेयर में साढ़े पांच फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 340 रुपए पर बंद हुआ. 13 जनवरी को स्टॉक ने 300 रुपए का 52 वीक्स लो बनाया था. 4 दिनों से लगातार शेयर में तेजी है और यह 13% तक उछल चुका है.

Add Zee Business as a Preferred Source

NBCC Share Price Target

एक्सिस डायरेक्ट ने NBCC के शेयर में अगले 15 दिन के लिहाज से खरीद की सलाह दी है. यह शेयर आज 8.6% की तेजी के साथ 96 रुपए पर बंद हुआ. 89.30 - 90.20 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. 97.40 रुपए का टारगेट और 87.80 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. 4 दिनों से लगातार शेयर तेजी के साथ बंद हो रहा है. इस तेजी में यह 20% जंप कर चुका है. बजट से पहले वैसे भी इस स्टॉक में एक्शन रहता है. लिस्टिंग के बाद पिछले 13 सालों में 6 बार इस स्टॉक ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है. औसत पॉजिटिव रिटर्न 15% का है. 2024 के जनवरी में स्टॉक ने 58% का रिटर्न दिया था.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6