4 महीनों में 58% की छलांग, और 35% रिटर्न के लिए खरीदें ये PSU Stock

PSU Stocks to BUY: पिछले चार महीने में ऑयल पीएसयू स्टॉक MRPL के शेयर में 58% के करीब रिकवरी आई है. ब्रोकरेज ने कहा कि स्टॉक ने टेक्निकल चार्ट पर पैटर्न ब्रेक किया है और यह मोमेंटम बने रहने की उम्मीद है. ऐसे में अभी और 35% की तेजी आ सकती है.
4 महीनों में 58% की छलांग, और 35% रिटर्न के लिए खरीदें ये PSU Stock

MRPL Share Price Target 2025.

PSU Stocks to BUY: मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स ONGC की लिस्टेड सब्सिडियरी है. इसे मिनिरत्न का दर्जा मिला हुआ है और यह देश की लीडिंग ऑयल रिफाइनिंग कंपनी है. पिछले हफ्ते कंपनी ने Q1 रिजल्ट जारी किया और नतीजों के बाद शेयर में करीब 7% की तेजी आ चुकी है. फिलहाल यह 157 रुपए (MRPL Share Price) की रेंज में ट्रेड कर रहा है. टेक्निकल लिहाज से ब्रोकरेज ने इसमें खरीद की सलाह दी है. पिछले 4 महीनों में निचले स्तर से स्टॉक में 58% की दमदार रिकवरी देखने को मिली है.

MRPL Share Price Target

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने MRPL शेयर में टेक्निकल लिहाज से खरीद की सलाह दी है.लास्ट सेशन में यह शेयर 156 रुपए पर बंद हुआ था और आज इसमें डेढ़ फीसदी की तेजी है. इस भाव पर खरीदने की सलाह है. ब्रोकरेज ने कहा कि 141-133 रुपए की रेंज में स्टॉक का सपोर्ट है जिसे ध्यान में रखना है. अगर इसके नीचे आता है तो 130 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है और टेक्निकल चार्ट पर यह तेजी 210 रुपए तक जा सकता है जो करीब 35% अपसाइड है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 225 रुपए और लो 99 रुपए का है.

Add Zee Business as a Preferred Source

टेक्निकल चार्ट पर मिला बड़ा ब्रेकआउट

फरवरी 2024 में शेयर ने 289 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और वहां से डाउनट्रेंड की शुरुआत हुई. मार्च 2025 में यह टूटकर 99 रुपए तक फिसल गया था. इस रेंज में आकर फिर से खरीदारी का मोमेंटम बनने लगा और स्टॉक में अपट्रेंड की शुरुआत हुई. हाल ही में शेयर ने ट्राएंगल पैटर्न को ब्रेक किया है. वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट मिला है जो बने रहने की उम्मीद है और शेयर को 210 रुपए तक पहुंचा सकता है. सपोर्ट 141-133 रुपए की रेंज में है और 130 रुपए का स्टॉपसॉस मेंटेन करना है. जुलाई के महीने में शेयर ने 156.5 रुपए का हाई और 137 रुपए का लो बनाया है. जून महीने का 132 रुपए का है.

MRPL Q1 Results

जून तिमाही के रिजल्ट की बात करें तो रेवेन्यू सालाना आधार पर 27289 करोड़ रुपए से घटकर 20988 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 650 करोड़ रुपए से घटकर 218 करोड़ रुपए रहा. Q1 में कंपनी को 272 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जबकि एक साल पहले 66 करोड़ का मुनाफा रहा था. आउटलुक 3.52 मिलियन मिट्रिक टन रहा जो एक साल पहले 4.35 मिलियन मिट्रिक टन था. पर बैरल रिफाइनिंग मार्जिन 3.88 डॉलर रहा जो एक साल पहले 4.70 डॉलर प्रति बैरल था.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6