&format=webp&quality=medium)
Hindustan Copper Share Price Target 2025.
PSU Stocks to BUY: हिंदुस्तान कॉपर देश की सबसे बड़ी कॉपर प्रोड्यूसर है और यह देश की एकमात्र फुली इंटिग्रेटेड कॉपर कंपनी है. सप्लाई क्राइसिस के कारण कॉपर का प्राइस लगातार बढ़ रहा है. इसके अलावा क्लीन एनर्जी और इंडस्ट्रीज से डिमांड आउटलुक भी मजबूत है. नतीजन लॉन्ग टर्म के लिए कॉपर का प्राइस एलिवेटेड रहेगा जो इस कंपनी के लिए अच्छा है. फिलहाल यह शेयर 325 रुपए (Hindustan Copper Share Price) पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक में अगले 2-3 क्वॉर्टर के लिहाज से खरीद की सलाह दी है.
HDFC Securities ने हिंदुस्तान कॉपर शेयर को 315-325 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. गिरावट आने पर 280-290 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेशन किया जा सकता है. अगली 2-3 तिमाही में बेस केस का टारगेट 352 रुपए और बुल केस का टारगेट 368 रुपए दिया गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 365 रुपए और लो 184 रुपए है.
UBS ने कॉपर प्राइस को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें यह कहा गया है कि माइनिंग समस्या के कारण सप्लाई की क्राइसिस है और क्लीन एनर्जी एंड इलेक्ट्रिफिकेशन से कॉपर की मांग जबरदस्त है. नतीजन प्राइस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्रोकरेज ने मार्च 2026 के लिए कॉपर का प्राइस फॉरकास्ट 11500 डॉलर प्रति टन कर दिया है. दिसंबर 2026 के लिहाज से 13000 डॉलर का टारगेट दिया गया है. बता दें कि इंडोनेशिया में फ्रीपोर्ट-मैकमोरन की ग्रासबर्ग खदान में मिट्टी भरने के बाद कॉपर प्रोडक्शन बाधित हुआ है.
Q2FY26 परफॉर्मेंस की बात करें तो कंसोलिडेटेड आधार पर हिंदुस्तान कॉपर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 39% ग्रोथ के साथ 718 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 29% से बढ़कर 39% पर पहुंच गया. मुनाफे में 80% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 184 करोड़ रुपए रहा. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 1.9 रुपए रही.

Hindustan Copper देश की इकलौती इंटिग्रेटेड कॉपर प्रोड्यूसर है. इसकी स्थापना साल 1967 में हुई थी और यह मिनिस्ट्री ऑफ माइन्स के अंतर्गत आती है. यह कॉपर की इंटायर वैल्यु चेन- एक्सप्लोरेशन, माइनिंग, ओर-बेनिफिकेशन, स्मेल्टिंग, रिफाइनिंग और फिनिश्ड प्रोडक्ट्स में प्रजेंट है. भारतक के 45% कॉपर रिजर्व पर कंपनी का एक्सेस है. कॉपर का इस्तेमाल ज्यादातर सेक्टर्स जैसे कंस्ट्रक्शन, इंडस्ट्रीज, इलेक्ट्रिसिटी, क्रिटिकल मिनरल्स, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर एंड केबल में होता है. 2030 तक देश में कॉपर की डिमांड 3.24 मिलियन टन पर पहुंचने का अनुमान है.
आर्टिकल से जुड़े 5 महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1. हिंदुस्तान कॉपर किस तरह की कंपनी है?
यह देश की इकलौती फुली इंटिग्रेटेड कॉपर प्रोड्यूसर कंपनी है, जो एक्सप्लोरेशन से लेकर फिनिश्ड प्रोडक्ट्स तक पूरी वैल्यू चेन में काम करती है.
Q2. हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में निवेश के लिए क्या स्ट्रैटेजी दी गई है?
HDFC Securities ने 315-325 रुपए की रेंज में खरीदने और गिरावट पर 280-290 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेशन की सलाह दी है. 368 रुपए तक के टारगेट दिए गए हैं.
Q3. कॉपर के दाम क्यों बढ़ रहे हैं और भविष्य में क्या ट्रेंड रहने की संभावना है?
UBS की रिपोर्ट के अनुसार, सप्लाई क्राइसिस और क्लीन एनर्जी व इंडस्ट्रीज से बढ़ती मांग के चलते कॉपर की कीमतें मार्च 2026 तक 11500 डॉलर/टन, दिसंबर 2026 तक 13000 डॉलर/टन तक पहुंच सकती हैं.
Q4. Q2FY26 में हिंदुस्तान कॉपर ने किस तरह का प्रदर्शन दिखाया है?
Q2FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 39% बढ़कर 718 करोड़ रुपए, EBITDA मार्जिन 39% पर और मुनाफा 80% की ग्रोथ के साथ 184 करोड़ रुपए रहा.
Q5. भारत में कॉपर की डिमांड और Hindustan Copper की भूमिका क्या है?
2030 तक देश में कॉपर डिमांड 3.24 मिलियन टन पहुंचने का अनुमान है. हिंदुस्तान कॉपर भारत के 45% कॉपर रिजर्व का एक्सेस रखते हुए मार्केट लीडर बना रहेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
