&format=webp&quality=medium)
PSU Stocks to BUY: ऑयल एंड गैस सेक्टर के PSU गेल इंडिया लिमिटेड का प्रॉस्पेक्ट लॉन्ग टर्म के लिए हेल्दी नजर आ रहा है. गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम में तेजी है. ग्लोबल मार्केट में LNG की कीमत घट रही है. LPG का प्राइस भी नॉर्मल हो रहा है. पेट्रोकेमिकल्स सेगमेंट में भी प्राइसिंग रिकवरी हो रही है. ये तमाम फैक्टर्स कंपनी के लिए पॉजिटिव हैं. ब्रोकरेज लॉन्ग टर्म के लिए इस स्टॉक में खरीदने की सलाह दे रहा है. बुधवार यानी 27 सितंबर को यह शेयर 121.20 रुपए (GAIL Share Price Today) पर बंद हुआ.
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने PSU Stock में लॉन्ग टर्म के लिए खरीद की सलाह दी है और अपने टारगेट प्राइस को अपग्रेड किया है. ब्रोकरेज का नया टारगेट 150 रुपए का है. 27 सितंबर के क्लोजिंग के मुकाबले यह करीब 25 फीसदी ज्यादा है.
11 सितंबर को इस PSU Stock ने 129.5 रुपए का नया 52 वीक हाई बनाया था. 52 वीक का लो 83 रुपए है. स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें तो एक महीने में 4 फीसदी, तीन महीने में 16 फीसदी, छह महीने में 17 फीसदी, इस साल अब तक 26 फीसदी, एक साल में 40 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 80 हजार करोड़ रुपए के करीब है.
रिपोर्ट के मुताबिक, FY24-FY26 के बीच कंपनी का प्रॉफिट CAGR ग्रोथ 29% रह सकता है. रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) का औसत ग्रोथ 16% रहने की उम्मीद है. गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम में सुधार से इस वर्टिकल का EBITDA बेहतर होगा. क्रूड ऑयल में तेजी और स्पॉट LNG प्राइस में सुधार से अर्निंग आउटलुक बेहतर होने की उम्मीद है.
वैल्युएशन की बात करें तो स्टैंडअलोन आधार पर FY23 के लिए EPS यानी अर्निंग पर शेयर 8.1 रुपए था. FY24-26 के बीच बढ़कर यह 13.5 रुपए, 15.4 रुपए और 17.5 रुपए रहने की उम्मीद है. रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड RoCE FY23 में 8.9 फीसदी था. अगले तीन फिस्कल में यह 14.1 फीसदी, 15 फीसदी और 16.3 फीसदी रहने का अनुमान है. FY23 में कंपनी का P/E मल्टीपल 15.1 टाइम्स था. इसे घटकर 9 टाइम्स, 7.9 टाइम्स और 6.9 टाइम्स पर आने का अनुमान है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें