LIC के निवेश वाली कंपनी के शेयर खरीदने की लगी होड़, लगा 20% का अपर सर्किट, मार्केट कैप से 7 गुना बड़ी डील!

PSU Stock: सरकारी कंपनी 16 ऑर्गेनाइजेशन के साथ कुल 22 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनका कुल मूल्य ₹17,645 करोड़ है. यह डील कंपनी के मौजूदा ₹2,489.06 करोड़ के मार्केट कैप से 7 गुना ज्यादा है.
LIC के निवेश वाली कंपनी के शेयर खरीदने की लगी होड़, लगा 20% का अपर सर्किट, मार्केट कैप से 7 गुना बड़ी डील!

Dredging Corp Share Price: स्मॉलकैप सरकारी कंपनी ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DREDGECORP) के शेयरों में सोमवार (3 नवंबर) को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. स्टॉक 20% अपर सर्किट के साथ 888.95 रुपए पर पहुंच गया. स्टॉक में यह उछाल कंपनी द्वारा India Maritime Week के दौरान ₹17,645 करोड़ के कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा के बाद आया. यह डील DCIL के मौजूदा ₹2,489.06 करोड़ के मार्केट कैप से 7 गुना ज्यादा है, जिसने निवेशकों के बीच उत्साह भर दिया है.

डील की बड़ी बातें

₹17,645 करोड़ के 22 MoU

Add Zee Business as a Preferred Source
  • DCIL ने 16 ऑर्गेनाइजेशन के साथ कुल 22 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनका कुल मूल्य ₹17,645 करोड़ है. ये MoU अगले 2 से 5 वर्षों तक प्रमुख बंदरगाहों की ड्रेजिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए किए गए हैं.
  • समझौता करने वाले प्रमुख बंदरगाहों में विशाखापत्तनम पोर्ट, पारादीप पोर्ट, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT), चेन्नई, मुंबई और कोच्चि पोर्ट शामिल हैं.

₹4,000 करोड़ का आधुनिकीकरण प्लान

  • MoUs के अलावा, सरकारी कंपनी Dredging Corp के आधुनिकीकरण के लिए ₹4,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है. इस राशि का उपयोग 11 नए ड्रेजर्स के निर्माण, मौजूदा बेड़े के अपग्रेडेशन, ऑटोमेशन और स्किल्ड मैनपावर के डेवलपमेंट के लिए किया जाएगा.

बाजार हिस्सेदारी में उछाल

  • कंपनी के मैजनेमेंट ने कहा है कि नए जहाजों को शामिल करने से Dredging Corp की स्थिति मजबूत होगी और वह बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में सफल होगी. यह सीधा-सीधा कंपनी की भविष्य की आय में ग्रोथ का संकेत है.

LIC के निवेश वाली कंपनी

ड्रेजिंग कॉरपोरेशन के प्रमोटर्स में VISAKHAPATNAM PORT TRUS (19.47%), PARADIP PORT TRUST (18%), JAWAHARLAL NEHRU PORT AUTHORITY (18%) और DEENDAYAL PORT AUTHORITY (18%) शामिल है. वहीं, इसमें 4.03% की हिस्सेदारी LIC की भी है. एलआईसी के पास कंपनी 11,28,024 शेयर हैं.

एक हफ्ते में 43% चढ़ा स्टॉक

Dredging Corp के शेयर का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते में यह 43% और 2 हफ्ते में 40.83% बढ़ चुका है. बीते 6 महीने में शेयर में 54.84% का उछाल आया है, जबकि इस साल शेयर 6.16% बढ़ा है. लेकिन पिछले एक साल में शेयर में 12.81% की गिरावट आई है. पिछले 2 साल में शेयर ने 90.39% और 3 साल में 145% रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले 5 साल में शेयर का रिटर्न 280% रहा.

DurationAbsolute Change (₹)Change %
1 Week267.9543.15%
2 Weeks257.7540.83%
1 Month251.1539.38%
3 Months227.4534.38%
6 Months314.8554.84%
YTD51.556.16%
1 Year-130.60-12.81%
2 Years422.0590.39%
3 Years526.70145.40%
5 Years654.90279.81%
10 Years539.15154.13%

FAQs


Q1. Dredging Corp के शेयरों में इतनी तेजी क्यों आई?
DCIL ने India Maritime Week के दौरान 22 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की.

Q2. MoUs का कुल मूल्य कितना है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
MoUs का कुल मूल्य ₹17,645 करोड़ है. यह कंपनी के मौजूदा मार्केट कैप से लगभग 7 गुना ज्यादा है.

Q3. ये MoU किस उद्देश्य के लिए और किनके साथ किए गए हैं?
ये MoU प्रमुख भारतीय बंदरगाहों की ड्रेजिंग (Dredging) जरूरतों को पूरा करने के लिए किए गए हैं.

Q4. सरकार की ओर से कंपनी को क्या समर्थन मिला है?
सरकार ने कंनपी के आधुनिकीकरण के लिए ₹4,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है.

Q5. पिछले 5 दिनों में स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा है?
स्टॉक ने पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में 43% की जबरदस्त तेजी दर्ज की है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6