शानदार Q4 नतीजों के बाद ये PSU Stock बना निफ्टी का टॉप गेनर, जेफरीज ने कहा- ₹500 पर जाएगा भाव

Coal India Share Price: मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद स्टॉक निफ्टी 50 का टॉप गेनर बन गया. शेयर 4.3% चढ़कर 473 रुपये के भाव पर पहुंच गया था, जोकि 475 के इसके 52-वीक हाई से बमुश्किल दूर है.
शानदार Q4 नतीजों के बाद ये PSU Stock बना निफ्टी का टॉप गेनर, जेफरीज ने कहा- ₹500 पर जाएगा भाव

Coal India के Q4 नतीजों के बाद शेयर में आई जोरदार तेजी.

Coal India Share Price: सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कोयला कंपनी Coal India के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई. शेयर 4.3% चढ़कर 473 रुपये के भाव पर पहुंच गया था, जोकि 475 के इसके 52-वीक हाई से बमुश्किल दूर है. मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद स्टॉक निफ्टी 50 का टॉप गेनर बन गया.

कंपनी ने मुनाफे, रेवेन्यू और EBITDA के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर अपना नजरिया अपडेट किया है. Jefferies ने तो इसका टारगेट बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है.

Q4 में 11% बढ़ा मुनाफा

Coal India का जनवरी-मार्च तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.15 फीसदी बढ़कर 10,839 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9,751.6 करोड़ रुपये था. यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से बेहतर रहा.

रेवेन्यू और EBITDA में भी मजबूती

कंपनी की आय 5.8 फीसदी बढ़कर 46,490 करोड़ रुपये रही. वहीं EBITDA 6.2 फीसदी बढ़कर 12,673 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि EBITDA मार्जिन 27 फीसदी पर लगभग स्थिर रहा, जिससे संकेत मिलता है कि ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी पर कुछ दबाव बना हुआ है.

LIVE TV:

निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

Coal India के बोर्ड ने FY26 के लिए 5.25 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा.

Jefferies सबसे ज्यादा बुलिश

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Coal India पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट 485 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि मार्च तिमाही का EBITDA अनुमान से बेहतर रहा. मजबूत गर्मी और कमजोर बारिश से FY27 में बिजली की मांग बढ़ सकती है, जिससे कोयले की खपत और वॉल्यूम को फायदा होगा.

दूसरे ब्रोकरेज का क्या कहना है?

HSBC ने Hold रेटिंग के साथ टारगेट 440 रुपये किया है, जबकि Citi ने Neutral रेटिंग रखते हुए 440 रुपये का लक्ष्य दिया है. Morgan Stanley ने Equal-weight रेटिंग के साथ 410 रुपये का टारगेट बरकरार रखा है.

Morgan Stanley का Coal India पर नजरिया

Morgan Stanley ने Equal-weight रेटिंग के साथ 410 रुपये का टारगेट बरकरार रखा है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के मार्च तिमाही नतीजे ऑपरेटिंग स्तर पर अनुमान से बेहतर रहे, लेकिन कुछ मिक्स्ड संकेत भी देखने को मिले.

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का EBITDA अनुमान से करीब 6% बेहतर रहा, जबकि Adjusted EBITDA भी अनुमान से लगभग 8% ऊपर रहा. यानी ऑपरेटिंग प्रदर्शन उम्मीद से मजबूत था. वहीं कंपनी का PAT 108 अरब रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान से लगभग 19% बेहतर है.

हालांकि वॉल्यूम के मोर्चे पर तस्वीर मिली-जुली रही. FSA (Fuel Supply Agreement) वॉल्यूम सालाना आधार पर 4% घटा, लेकिन यह अनुमान से बेहतर रहा. दूसरी तरफ E-auction वॉल्यूम 28% बढ़ा, हालांकि यह भी बाजार के अनुमान से थोड़ा कम रहा.

रियलाइजेशन की बात करें तो FSA realization करीब 6% बढ़ा, जिसका फायदा बेहतर ग्रेड मिक्स से मिला. लेकिन E-auction realization 2% घटा, यानी खुले बाजार में कंपनी को कीमतों पर थोड़ा दबाव झेलना पड़ा. Morgan Stanley ने यह भी नोट किया कि कंपनी की उत्पादन लागत 5% बढ़कर 1,415 रुपये प्रति टन हो गई है, जो मार्जिन के लिए निगेटिव संकेत हो सकता है.

ब्रोकरेजरेटिंगनया टारगेट प्राइसपुराना टारगेट प्राइसकॉमेंट्री
JefferiesBuy₹500₹485Q4 EBITDA अनुमान से बेहतर, गर्मी और कमजोर बारिश से FY27 में डिमांड बढ़ने की उम्मीद, वैल्यूएशन आकर्षक
HSBCHold₹440₹420नतीजों के बाद टारगेट बढ़ाया, लेकिन सीमित अपसाइड के चलते Hold रेटिंग बरकरार
CitiNeutral₹440₹430बेहतर नतीजों के बाद हल्का टारगेट अपग्रेड, लेकिन सतर्क रुख जारी
Morgan StanleyEqual-weight₹410₹410EBITDA/PAT अनुमान से बेहतर, लेकिन लागत बढ़ने और realization दबाव से अपसाइड सीमित

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

Coal India फिलहाल मजबूत डिविडेंड यील्ड और आकर्षक वैल्यूएशन के चलते निवेशकों के रडार पर बनी हुई है. हालांकि कुछ ब्रोकरेज सतर्क हैं, लेकिन Jefferies का मानना है कि आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई फिर से ग्रोथ ट्रैक पर लौट सकती है. ऐसे में मजबूत नतीजों और बेहतर आउटलुक के चलते Coal India पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Coal India भारत में क्या भूमिका निभाती है?

Coal India देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है और भारत की कुल कोयला आपूर्ति में इसकी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. बिजली उत्पादन के लिए यह अहम सप्लायर है.

Q2 Coal India की कमाई किन फैक्टर्स पर निर्भर करती है?

कंपनी की आय मुख्य रूप से कोयले की बिक्री मात्रा, ई-ऑक्शन कीमतों, अंतरराष्ट्रीय कोयला कीमतों और बिजली की मांग पर निर्भर करती है.

Q3 Coal India में डिविडेंड यील्ड क्यों अहम मानी जाती है?

Coal India को हाई डिविडेंड देने वाली PSU कंपनियों में गिना जाता है, इसलिए आय चाहने वाले निवेशक इसे अक्सर डिविडेंड प्ले के तौर पर देखते हैं.

Q4 E-auction और FSA बिक्री में क्या अंतर होता है?

FSA के तहत Coal India लंबी अवधि के अनुबंधों के जरिए तय ग्राहकों को कोयला बेचती है, जबकि E-auction में बाजार आधारित कीमत पर खुले प्लेटफॉर्म से बिक्री होती है.

Q5 Coal India के प्रदर्शन पर मानसून का असर क्यों पड़ता है?

कमजोर मानसून या ज्यादा गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ सकती है, जिससे थर्मल पावर उत्पादन और कोयले की खपत बढ़ती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6