&format=webp&quality=medium)
PSU Stock: सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों के बाद सोमवार को स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली. सोमवार को शेयर 5% उछलकर ₹292.75 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. तिमाही नतीजों में बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत NIM और कंट्रोल्ड क्रेडिट कॉस्ट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. अब कई ब्रोकरेज हाउसेज़ ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं और रेटिंग्स को अपग्रेड किया है.
नोमुरा ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर अपना रुख 'Neutral' से बढ़ाकर 'Buy' किया है और टारगेट प्राइस ₹240 से बढ़ाकर ₹320 कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने हर पैमाने पर मजबूत प्रदर्शन किया है, चाहे वो NIMs हों, क्रेडिट कॉस्ट हो या ऑपरेटिंग एक्सपेंस. नोमुरा का मानना है कि लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में सुधार देखने को मिला है और स्लिपेजेस पर नियंत्रण बना हुआ है. फर्म के मुताबिक, बैंक का वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक है, जो Sep-27F BVPS के 0.9x पर ट्रेड कर रहा है. नोमुरा को उम्मीद है कि FY26-28 के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा औसतन 1% ROA और 13.7% ROE दर्ज कर सकता है.
Citi ने बैंक पर 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹310 से बढ़ाकर ₹350 कर दिया है. Citi के मुताबिक, Q2 FY26 में बैंक का PAT ₹4,800 करोड़ रहा, जो उनके अनुमान से 8% बेहतर है. Citi ने बताया कि NII में 5% YoY ग्रोथ और 2.96% NIM (QoQ में 5bps की बढ़ोतरी) ने नतीजों को सपोर्ट किया. बैंक ने ₹4,000 करोड़ फ्लोटिंग प्रोविज़न बनाए हैं ताकि भविष्य के ECL फ्रेमवर्क के लिए सुरक्षा बनी रहे. कॉर्पोरेट एडवांसेस में 8.5% QoQ उछाल और MSME-रिटेल सेगमेंट में सुधार ने लोन ग्रोथ 6% QoQ तक पहुंचाई. Citi का अनुमान है कि FY26 में बैंक का NIM लगभग 2.85% रहेगा, जबकि क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट की संभावना है.
HSBC ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर अपना 'Buy' रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹280 से बढ़ाकर ₹340 किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने ब्रॉड-बेस्ड लोन ग्रोथ, NIM एक्सपेंशन और एसेट क्वालिटी में सुधार दिखाया है. HSBC ने FY26-28 के लिए EPS अनुमान 5-7% तक बढ़ाए हैं, यह मानते हुए कि बैंक का ऑपरेटिंग प्रदर्शन आगे भी मजबूत रहेगा.
CLSA ने भी बैंक पर 'Accumulate' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹325 तय किया है. CLSA के मुताबिक, बैंक का PBT अनुमान से 7% ज्यादा रहा, जिसमें NII और प्रोविज़न दोनों में सुधार दिखा. क्रेडिट कॉस्ट 40bps और स्लिपेज रेशियो 1% पर रहे, जो अनुमान से बेहतर हैं. हालांकि, CLSA ने फी इनकम और CASA रेशियो में गिरावट की ओर भी इशारा किया है.
Jefferies ने बैंक पर 'Hold' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट ₹295 तय किया है. वहीं Morgan Stanley ने 'Underweight' रेटिंग जारी रखी है, हालांकि उसने टारगेट ₹235 से बढ़ाकर ₹255 किया है.
कुल मिलाकर, ब्रोकरेज हाउसेज़ का नजरिया बैंक ऑफ बड़ौदा पर पॉजिटिव है. बेहतर एसेट क्वालिटी, स्थिर मार्जिन और मजबूत लोन ग्रोथ के चलते बैंक के शेयर में और तेजी की संभावना दिख रही है. अब मार्केट की नजर बैंक के आगे आने वाले तिमाहियों में ग्रॉस NPA ट्रेंड और NIM सस्टेनिबिलिटी पर बनी रहेगी.