SBI को मिला अब तक का सबसे बड़ा टारगेट, 45% के बुल रन के लिए तैयार

PSU Bank Stocks to BUY: स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है. 96 लाख करोड़ रुपए से अधिक का इसका बिजनेस है. लंबे कंसोलिडेशन के बाद यह शेयर ब्रेकआउट के लिए तैयार नजर आ रहा है. ब्रोकरेज ने 45% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
SBI को मिला अब तक का सबसे बड़ा टारगेट, 45% के बुल रन के लिए तैयार

SBI Share Price Target 2025.

PSU Bank Stocks to BUY: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा बैंक है जिसका लोन बुक 42.5 लाख करोड़ रुपए और डिपॉजिट बेस 54 लाख करोड़ रुपए है. इस समय यह शेयर 860 रुपए (SBI Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. लंबे समय से यह शेयर एक रेंज में फंसा हुआ है और टेक्निकल चार्ट पर बड़ा ब्रेकआउट मिलने के संकेत मिल रहा है. ब्रोकरेज ने कहा कि शेयर नए जोन में घुसने को तैयार है और इसमें 45% का बुल रन देखा जा सकता है.

मार्च 2023 में प्राइमरी मूव की शुरुआत हुई थी

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लेकर टेक्निकल रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने कहा कि मार्च 2023 में इस शेयर में प्राइमरी मूव की शुरुआत हुई थी. उस समय यह शेयर 502 रुपए पर था. जून 2024 में यह 912 रुपए के ऑल टाइम हाई तक पहुंचा था.

Add Zee Business as a Preferred Source

फरवरी महीने में 679 रुपए का लो बनाया था

वहां से प्रॉफिट बुकिंग हावी हुई और फरवरी में यह शेयर 679 रुपए तक फिसला था. यह इस साल का न्यूनतम स्तर है. यहां फिर से बायर्स हावी हुए और शेयर ने टेक्निकल चार्ट पर हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाया है. हाल ही में शेयर ने 863 रुपए के ऊपर साइमेट्रिकल ट्राएंगल ब्रेकआउट दिया है. वॉल्यूम से अपट्रेंड को सपोर्ट मिल रहा है.

SBI के लिए टारगेट क्या है?

ब्रोकरेज का मानना है कि SBI में इस ब्रेकआउट के आधार पर शेयर लॉन्ग टर्म बुल रन के लिए तैयार नजर आ रहा है. 1250 रुपए का लॉन्ग टारगेट दिया गया है. यह शेयर 860 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इस रेंज में खरीद सकते हैं. पहला बेस 845-834 रुपए की रेंज में है. इसके नीचे अगर 825 रुपए का स्तर तोड़ता है तो दूसरा बेस 815-810 रुपए की रेंज में है. ब्रोकरेज ने 760 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है.

पिछले तीन सालों में SBI शेयर का प्रदर्शन

  • 2 जनवरी 2023 को शेयर 614 रुपए पर था. उस साल का हाई 864 रुपए और लो 680 रुपए है.
  • 1 जनवरी 2024 को शेयर 642 रुपए पर था. उस साल 912 रुपए का लाइफ हाई बनाया और 600 रुपए का लो बनाया.
  • 1 जनवरी 2025 को शेयर 795 रुपए पर था. इस साल का हाई 865 रुपए और लो 680 रुपए का है.

SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है. इसका लोन बुक ₹42.5 लाख करोड़ और डिपॉजिट बेस 54 लाख करोड़ रुपए का है. 22500 से अधिक ब्रांच और 63500 से अधिक ATMs/ADWMs का नेटवर्क है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 1.83% और नेट एनपीए 0.47% है.

SBI को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले 5 सवाल (FAQ)

Q1. क्या SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है?
स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है जिसका ओवरऑल बिजनेस 96 लाख करोड़ रुपए से अधिक है.

Q2. SBI का देश और दुनिया में कितना ब्रांच और ATM नेटवर्क है?
देश और दुनिया में SBI के 22500 से अधिक ब्रांच और 63500 से अधिक ATMs का नेटवर्क है.

Q3. SBI की लोन बुक और डिपॉजिट बेस का आकार क्या है?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का लोन बुक 42.5 लाख करोड़ रुपए और डिपॉजिट बेस 54 लाख करोड़ रुपए है.

Q4. SBI का शेयर इस समय किस भाव पर ट्रेड कर रहा है?
22 सितंबर के आधार पर शेयर 860 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई 912 रुपए है.

Q5. निवेश के लिहाज से SBI का शेयर कैसा है?
वेंचुरा सिक्योरिटीज का मानना है कि शेयर में बड़ा ब्रेकआउट आ सकता है और 1250 रुपए का टारगेट दिया गया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6