PSU Bank Stock में तेजी करें या मंदी? 25 लाख रीटेल निवेशकों का है भरोसा, जानें 4 ब्रोकरेज की राय

PSU Bank Stocks to BUY: पंजाब नेशनल बैंक का शेयर नतीजों के बाद टूट कर 105 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. 25 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों ने PNB स्टॉक में निवेश किया है. जानिए Q1 रिजल्ट के बाद 4 ग्लोबल ब्रोकरेज की क्या राय है.
PSU Bank Stock में तेजी करें या मंदी? 25 लाख रीटेल निवेशकों का है भरोसा, जानें 4 ब्रोकरेज की राय

PNB Share Price Target 2025.

PSU Bank Stocks to BUY: जून तिमाही के रिजल्ट के बाद चार ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक को लेकर अपडेटेड रिपोर्ट जारी की है. वैसे बाजार को बैंक का रिजल्ट पसंद नहीं आया और यह करीब तीन फीसदी टूटकर 105 रुपए (PNB Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि यह गिरावट क्या मौका है या फिर निवेशकों को दूर रहना चाहिए.

PNB Share Price Target

सबसे पहले ब्रोकरेज के टारगेट की बात करें तो CLSA ने एक्यूमुलेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 120 रुपए से बढ़ाकर 130 रुपए कर दिया है. Jefferies ने BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और टारगेट प्राइस को 120 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दिया है. CITI ने SELL की राय दी है और 101 रुपए का टारगेट दिया है. Morgan Stanley ने अंडरवेट की रेटिंग दी है और 100 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 105 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है. इसके लिए 52 वीक्स हाई 126 रुपए और लो 85 रुपए का है.

Add Zee Business as a Preferred Source

PNB Share Price Outlook

Brokerage NameRatingTarget Price (INR)Current Price (INR)52-Week High (INR)52-Week Low (INR)Potential Upside/Downside
CLSAAccumulate13010512685+23.81%
JefferiesBuy12510512685+19.05%
CITISell10110512685-3.81%
Morgan StanleyUnderweight10010512685-4.76%

25 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों का है भरोसा

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 2534681 रीटेल निवेशकों ने पीएनबी शेयर में निवेश किया है और बैंक में इनकी हिस्सेदारी 7.57% है. DII/FII की हिस्सेदारी जून तिमाही के आधार पर 15.06%/5.52% है जो मार्च तिमाही के आधार पर 14.67%/5.71% और दिसंबर तिमाही के आधार पर 14.31%/5.70% थी. एक साल पहले जून 2024 के आधार पर DII की हिस्सेदारी 10.76% और FII की हिस्सेदारी 5.51% थी. डीआईआई कैटिगरी में 36 म्यूचुअल फंड्स स्कीम का पैसा इस बैंक स्टॉक में लगा है और इनकी कुल हिस्सेदारी 5.12% है.

PNB Q1 Results

सालाना आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 49% घटकर 1675 करोड़ रुपए रहा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 28.3% ग्रोथ के साथ 6758 करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 1% ग्रोथ के साथ 10578 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.6% ग्रोथ के साथ 7081 करोड़ रुपए रहा जो अब तक सबसे ज्यादा है.

लोन और डिपॉजिट ग्रोथ कैसा रहा?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का ओवरऑल बिजनेस 11.6% उछाल के साथ 27.19 लाख करोड़ रुपए रहा. डिपॉजिट ग्रोथ 12.9% रहा और यह 15.89 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि एडवांस यानी लोन ग्रोथ 9.8% उछाल के साथ 11.29 लाख करोड़ रुपए रहा. बुक वैल्यु पर शेयर 92.64 रुपए रही. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन ओवरऑल 2.7% रहा जबकि डोमेस्टिक बिजनेस का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.84% रहा. CASA रेशियो 36.99% रहा.

PNB Guidance for FY26

पैरामीटरGuidance for FY26June25 (Actuals)
क्रेडिट ग्रोथ % (YoY)11% - 12%9.84%
डिपॉजिट ग्रोथ % (YoY)9% - 10%12.86%
CASA शेयर %> 38%36.99%
ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ % (YOY)8%-9%7.60%
नेट इंटरेस्ट इनकम ग्रोथ % (YOY)7%0.97%
NIM %2.8% - 2.9%2.70%
ग्रॉस NPA %3% से नीचे3.78%
नेट NPA %0.35%0.38%
PCR % (incl TWO)96% से अधिक96.88%
क्रेडिट कॉस्ट %0.5% से नीचे0.14%
कुल रिकवरी (राशि)₹16,000 करोड़₹3,356 करोड़
RoA %1% से ऊपर0.37%
स्लिपेज रेश्यो % (वार्षिक)1% से नीचे0.71%

NPA में सुधार आया है, ROA घटा

असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 120 bps सुधार के साथ 3.78% रहा जो मार्च तिमाही में 3.95% था. नेट एनपीए 22 bps सुधार के साथ 0.38% रहा जो मार्च तिमाही में 0.40% रहा. CRAR यानी कैपिट एडिक्वेसी रेशियो 17.50% रहा जिसमें सालाना आधार पर 171 bps का सुधार दर्ज किया गया. प्रोविजन कवरेज रेशियो 96.88% रहा जबकि क्रेडिट कॉस्ट 18 bps सुधार के साथ 0.14% रहा. स्लिपेज रेशियो 5 bps सुधार के साथ 0.71% रहा. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 0.37% रहा जो मार्च तिमाही में 1.02% था और एक साल पहले पहले यह 0.82% था.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6