₹70 पर जा सकता है यह PSU Bank Stock, पिछले तीन महीने में दिया 50% का धांसू रिटर्न

PSU Bank Stocks to BUY: दमदार रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है. मैनेजमेंट हेल्दी ग्रोथ को लेकर आश्वस्त है. पिछले तीन महीने में शेयर में 50% की रिकवरी आ चुकी है. जानिए ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है.
₹70 पर जा सकता है यह PSU Bank Stock, पिछले तीन महीने में दिया 50% का धांसू रिटर्न

Best PSU Bank Stocks to BUY in 2025.

PSU Bank Stocks to BUY: रिजल्ट का सीजन चल रहा है और नतीजों के बाद पर स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. इस हफ्ते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दमदार Q1 रिजल्ट पेश किया. ओवरऑल बिजनेस में करीब 15% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 5.46 लाख करोड़ रुपए रहा.डिपॉजिट में 14% और लोन ग्रोथ 15% से अधिक रहा. इस समय यह शेयर 57 रुपए (Bank of Maharashtra Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहा है और BUY की सलाह है. बता दें कि पिछले 3 महीने में निचले स्तर से करीब 50% की रिकवरी आ चुकी है.

Bank of Maharashtra Share Price Target

Q1 रिजल्ट के बाद वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Bank of Maharashtra के लिए BUY की रेटिंग और 70 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 57 रुपए पर है. ऐसे में टारगेट 22% अधिक है. ऐनालिस्ट का टारगेट FY27 के लिए अनुमानित बुक वैल्यु P/ABV के मुकाबले 1.4X के मल्टीपल पर पिक किया गया है. बता दें कि जून 2025 के आधार पर बुक वैल्यु 36.01 रुपए है जो जून 2024 में 26.45 रुपए का था. ऐसे में बुक वैल्यु लगातार बढ़ रही है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 71 रुपए का है जो इसने जुलाई 2024 में बनाया था. अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में इसने 38 रुपए का लो बनाया. पिछले तीन महीने में निचले स्तर से करीब 50% की रिकवरी आ चुकी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट ने क्या कहा?

Q1FY26 के कॉन्फ्रेंस कॉल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजमेंट ने कहा कि NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4% से मामूली घटकर 3.95% रहा है. प्रॉफिटैबिलिटी पर फोकस है. CASA रेशियो में लगातार सुधार आ रहा है. FY26 के लिए मैनेजमेंट ने 17% लोन ग्रोथ औऱ 14% डिपॉजिट ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है जिसमें CASA रेशियो 50% होगा. जून तिमाही के आधार पर यह 50.07% रहा. बैंक की योजना अगले 18 महीनों में 321 नए ब्रांच खोलने की है. इससे कुल ब्रांच की संख्या 1000 पर पहुंच जाएगी.

Bank of Maharashtra Q1 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक जून तिमाही में सालाना आधार पर Bank of Maharashtra का नेट प्रॉफिट 23.14% उछाल के साथ 1593 करोड़ रुपए, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 12.01% के साथ 2570 करोड़ रुपए, नेट इंटरेस्ट इनकम 17.60% के साथ 3292 करोड़ रुपए रही. टोटल बिजनेस 14.63 % ग्रोथ के साथ 5.46 लाख करोड़ रुपए रहा जिसमें डिपॉजिट 14.07 % उछाल के साथ 3.05 लाख करोड़ रुपए और एडवांस यानी लोन बुक 15.34% उछाल के साथ 2.41 लाख करोड़ रुपए रहा.

NIMs 3.95% और ROA 1.80% रहा

Q1FY26 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.95% रहा जो मार्च तिमाही में 4.01% और एक साल पहले 3.97% था. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स सुधार के साथ 1.80% और RoE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 23.00% रहा. मार्च तिमाही में ROA/ROE 1.78%/23.08% था. ग्रॉस एनपीए 1.85% से घटकर 1.74% रहा जबकि नेट एनपीए 0.20% से घटकर 0.18% रहा. प्रोविजन कवरेज रेशियो 98.36% रहा. कॉस्ट ऑफ फंड्स 4.26% रहा जो मार्च तिमाही में 4.30% था.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6