PSU Banks पर भारी पड़ा ईरान संकट, एक महीने में -17% टूटा इंडेक्स; अब क्या करें निवेशक?

PSU Banks: ईरान क्राइसिस का सबसे बुरा असर बैंकिंग स्टॉक्स पर दिखा. मार्च महीने में Bankex में सबसे अधिक -17% की गिरावट दर्ज की गई. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Q4 बिजनेस अपडेट्स के बाद 3 सरकारी बैंक स्टॉक पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. आइए पूरी डीटेल जानते हैं.
PSU Banks पर भारी पड़ा ईरान संकट, एक महीने में -17% टूटा इंडेक्स; अब क्या करें निवेशक?

मार्च महीने में सबसे कमजोर प्रदर्शन बैंक इंडेक्स का रहा और करीब -17% की गिरावट रही. (प्रतीकात्मक फोटो)

PSU Banks: ईरान युद्ध को करीब छह हफ्ते होने वाले हैं और ऐसा लग रहा है कि यह युद्ध लंबा खिच सकता है. सेक्टर के लिहाज से बैंक्स पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. मार्च महीने में Bankex में सबसे अधिक -17% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि BSE 500 में -11.4% का करेक्शन आया. पिछले तीन महीने में Bankex में -15% और बीएसई 500 इंडेक्स में -14% की गिरावट आई है.

इतने बड़े करेक्शन के बाद सरकारी बैंकों के शेयर (PSU Bank Stocks) फिर से अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं. Q4 बिजनेस अपडेट्स के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने तीन सरकारी बैंक- Bank of Baroda, PNB और Union Bank को लेकर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. आइए तीनों स्टॉक्स के बारे में एक-एक कर विस्तार से जानते हैं.

BSE Indices Performance Report (As on March 30, 2026)

Add Zee Business as a Preferred Source
BSE Indices1 Month (1M)3 Months (3M)6 Months (6M)1 Year (1Y)
Power Index-4.20%2.60%-0.60%1.30%
Healthcare-4.90%-4.60%-3.00%0.90%
IT-6.10%-24.00%-15.80%-22.70%
Capital Goods-8.80%-4.30%-5.90%2.40%
Metal-8.90%0.00%10.70%19.40%
Telecommunication-9.04%-13.30%-3.10%2.50%
Energy-9.60%-9.30%-2.70%2.50%
FMCG-10.49%-17.60%-16.60%-13.70%
Consumer Durables-11.10%-12.30%-8.80%-3.20%
Oil & Gas-13.60%-11.00%-5.00%1.70%
Auto-15.50%-15.90%-11.20%10.30%
Realty-16.80%-25.90%-25.10%-23.60%
Bankex-17.00%-15.20%-8.00%-5.00%
BSE 500-11.40%-14.10%-9.90%-4.20%

मोतीलाल ओसवाल रेटिंग

PSU Banks

Bank of Baroda में क्या करें निवेशक?

मोतीलाल ओसवाल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में NEUTRAL की रेटिंग बरकरार रखी है. Q4 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रहा है. CD Ratio तिमाही आधार पर स्टेबल रहा है. 7 अप्रैल को यह शेयर खबर लिखे जाने के दौरान 255 रुपए पर कारोबार कर रहा था. पिछले दो हफ्ते में शेयर में -6% और एक महीने में करीब -14% की गिरावट आई है. इस साल अब तक शेयर -13% टूट चुका है.

Q4 बिजनेस अपडेट्स कैसा रहा?

  • ग्लोबल बिजनेस 13.93% ग्रोथ के साथ 30.78 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल डिपॉजिट 12% ग्रोथ के साथ 16.48 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल एडवांस 16.23% ग्रोथ के साथ 14.30 लाख करोड़ रुपए रहा
Bank of Baroda Q4 Business Updates

Q3 का बिजनेस ग्रोथ कैसा था?

  • ग्लोबल बिजनेस 12.3% ग्रोथ के साथ 28.91 लाख करोड़ रुपए था
  • ग्लोबल डिपॉजिट 10.3% ग्रोथ के साथ 15.46 लाख करोड़ रुपए था
  • ग्लोबल एडवांस 14.7% ग्रोथ के साथ 13.44 लाख करोड़ रुपए था

कंक्लूजन

Q3 के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा की बुक वैल्यु पर शेयर 251 रुपए है. फिलहाल यह शेयर इसके करीब 255 रुपए पर कारोबार कर रहा है. Q4 का बिजनेस अपडेट साफ दिखाता है कि डिपॉजिट ग्रोथ बेहतर है जबकि लोन ग्रोथ भी हेल्दी बना हुआ है.

PNB में क्या करें निवेशक?

मोतीलाल ओसवाल ने पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में BUY की रेटिंग बरकरार रखी है. Q4 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रहा. CD Ratio रेशियो में गिरावट आई है. 7 अप्रैल को यह शेयर खबर लिखे जाने के दौरान 105 रुपए पर कारोबार कर रहा था. पिछले दो हफ्ते में शेयर में -3% और एक महीने में करीब -12% की गिरावट आई है. इस साल अब तक शेयर -16% टूट चुका है.

Q4 बिजनेस अपडेट्स कैसा रहा?

  • ग्लोबल बिजनेस 10.79% ग्रोथ के साथ 29.72 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल डिपॉजिट 9.25% ग्रोथ के साथ 17.11 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल एडवांस 12.97% ग्रोथ के साथ 12.61 लाख करोड़ रुपए रहा
PNB Q4 Updates

Q3 का बिजनेस ग्रोथ कैसा था?

  • ग्लोबल बिजनेस 9.5% ग्रोथ के साथ 28.91 लाख करोड़ रुपए था
  • ग्लोबल डिपॉजिट 8.5% ग्रोथ के साथ 16.60 लाख करोड़ रुपए था
  • ग्लोबल एडवांस 10.9% ग्रोथ के साथ 12.31 लाख करोड़ रुपए था

कंक्लूजन

Q3 के आधार पर पंजाब नेशन बैंक की बुक वैल्यु पर शेयर 102 रुपए है. फिलहाल यह शेयर इसके करीब 105 रुपए पर कारोबार कर रहा है. Q4 का बिजनेस अपडेट साफ दिखाता है कि डिपॉजिट और लोन ग्रोथ Q3 से बेहतर रहा है. हालांकि, CD रेशियो 74.16% से घटकर 73.70% पर आ गया है.

Union Bank में क्या करें निवेशक?

मोतीलाल ओसवाल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में NEUTRAL की रेटिंग दी है. Q4 में बिजनेस ग्रोथ हेल्दी रहा है, CASA रेशियो में भी सुधार है जो मार्जिन को सपोर्ट करेगा. क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो (CD Ratio) भी स्टेबल नजर आ रहा है. 7 अप्रैल को यह शेयर खबर लिखे जाने के दौरान 170 रुपए पर कारोबार कर रहा था. पिछले दो हफ्ते में शेयर में -3% और एक महीने में करीब -10% की गिरावट आई है. इस साल अब तक शेयर ने 10% से अधिक रिटर्न दिया है.

Q4 बिजनेस अपडेट्स कैसा रहा?

  • ग्लोबल बिजनेस 5.79% ग्रोथ के साथ 23.85 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल डिपॉजिट 2.72% ग्रोथ के साथ 13.06 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल एडवांस 9.76% ग्रोथ के साथ 10.78 लाख करोड़ रुपए रहा
  • CD रेशियो 80.41 पर आ गया जो Q3 में 80.95 पर था
Union Bank Q4 Business Updates

Q3 का बिजनेस ग्रोथ कैसा था?

  • ग्लोबल बिजनेस 5.04% ग्रोथ के साथ 22.39 लाख करोड़ रुपए था
  • ग्लोबल डिपॉजिट 3.36% ग्रोथ के साथ 12.22 लाख करोड़ रुपए था
  • ग्लोबल एडवांस 7.13% ग्रोथ के साथ 10.16 लाख करोड़ रुपए था

कंक्लूजन

Q3 के आधार पर यूनियम बैंक ऑफ इंडिया की बुक वैल्यु पर शेयर 154 रुपए है. फिलहाल यह शेयर इसके करीब 169 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या PSU बैंक शेयरों में हालिया गिरावट के बाद निवेश का मौका बना है?

बड़े करेक्शन के बाद वैल्युएशन अट्रैक्टिव हैं और सलेक्टिव खरीदारी का मौका बन रहा है.

Q2 किन PSU बैंकों पर मोतीलाल ओसवाल ने BUY/NEUTRAL रेटिंग दी है?

PNB पर BUY जबकि Bank of Baroda और Union Bank पर NEUTRAL रेटिंग दी है.

Q3 Bank of Baroda के लिए बुक वैल्यु क्या है?

दिसंबर 2025 के आधार पर बुक वैल्यु ₹251 है और यह शेयर ₹255 पर ट्रेड कर रहा है.

Q4 PNB के लिए बुक वैल्यु क्या है?

दिसंबर 2025 के आधार पर बुक वैल्यु ₹102 है और यह शेयर इसके करीब ₹105 पर ट्रेड कर रहा है.

Q5 Union Bank के लिए बुक वैल्यु क्या है?

दिसंबर 2025 के आधार पर बुक वैल्यु ₹154 है और यह शेयर इसके करीब ₹169 पर ट्रेड कर रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6