&format=webp&quality=medium)
Transformers and Rectifiers Share Price Target.
Power Stocks to BUY: चौथी तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ट्रांसफॉर्मर एंड रेक्टिफायर्स देश की लीडिंग पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर एंड रिएक्टर्स मैन्युफैक्चर करती है. Q4 में कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा. रेवेन्यू में 32%, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 90% और नेट प्रॉफिट में 125% का ग्रोथ दर्ज किया गया. नतीजन कल शेयर में 5% की तेजी रही थी और यह 493 रुपए (Transformers and Rectifiers Share Price) पर बंद हुआ था.
Q4 में दमदार रिजल्ट के बाद एंटीक ब्रोकिंग ने इस पावर स्टॉक में खरीद की सलाह दी है. Transformers and Rectifiers के लिए BUY रेटिंग के साथ 711 रुपए का टारगेट दिया गया है. कल के क्लोजिंग के मुकाबले यह टारगेट 43% अधिक है. यह टारगेट FY27 की अनुमानित कमाई कमाई के आधार पर 45x मल्टीपल पर पिक किया गया है. वर्तमान भाव पर शेयर TTM आधार पर 100 के P/E मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है. बता दें कि इस शेयर ने 8 जनवरी को 650 रुपए का हाई बनाया था. पिछले तीन महीने में शेयर ने -20% और इस साल अब तक -18% का निगेटिव रिटर्न दिया है.
Q4 रिजल्ट की बात करें तो सालाना आधार पर रेवेन्यू 32% ग्रोथ के साथ 676.5 करोड़ रुपए, EBITDA 90% उछाल के साथ 138.2 करोड़ रुपए, एबिटा मार्जिन 14.19% से बढ़कर 20.22%, नेट प्रॉफिट 125% ग्रोथ के साथ 94.17 करोड़ रुपए और प्रॉफिट मार्जिन 8.16% से बढ़कर 13.78% रहा. FY25 में ओवरऑल कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो FY24 के मुकाबले रेवेन्यू में 56%, EBITDA में 157%, नेट प्रॉफिट में 357% का ग्रोथ दर्ज किया गया. पूरे फिस्कल का एबिटा मार्जिन 10.76% से बढ़कर 17.51% रहा और प्रॉफिट मार्जिन 3.65% से बढ़कर 10.56% पर पहुंच गया.
31 मार्च 2025 के आधार पर कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 5132 करोड़ रुपए का है जबकि 22000 करोड़ रुपए के ऑर्डर को लेकर इन्क्वॉयरी आई है. Q4 में कंपनी को 2144 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला है जबकि FY25 में कुल 4504 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. FY23, FY24, FY25 में कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की बात करें तो एबिटा मार्जिन 8.48%/10.03%/16.41% रहा है. वहीं, प्रॉफिट मार्जिन 2.68%/3.24%/9.44% रहा है.
ब्रोकरेज ने कहा कि अगले 2 सालों के लिए कंपनी का ग्रोथ दमदार रहने की उम्मीद है. 2024 में कंपनी की री-रेटिंग हुई इसके बावजूद अपने पीयर्स के मुकाबले वैल्युएशन सस्ती है. T&D यानी ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे, सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर से ट्रांसफॉर्मर्स की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है. ऑर्डर पाइपलाइन काफी मजबूत है. ऐसे में कंपनी का आउटलुक मजबूत है. यह कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है. 25 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है और यह पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन तीनों वैल्यु चेन में प्रजेंट है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)