Power Stock से पोर्टफोलियो को मिलेगा पावर, 42% की तेजी के लिए तैयार

Power Stocks to BUY: जीनस पावर देश की लीडिंग स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी है. RDSS स्कीम के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का आउट-ले है जिसक यह बड़ा बेनिफिशयरी है. ब्रोकरेज स्टॉक पर सुपर बुलिश है.
Power Stock से पोर्टफोलियो को मिलेगा पावर, 42% की तेजी के लिए तैयार

Best Power Stocks to BUY.

Power Stocks to BUY: पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन चल रहा है. देश के कोने-कोने में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. ऐसे में जो कंपनियां स्मार्ट मिटरिंग सर्विस हैं, उनका ग्रोथ आउटलुक दमदार है. Genus Power देश की लीडिंग स्मार्ट मीटरिंग सर्विस प्रोवाइड है जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रिसिटी स्मार्ट मीटर, वाटर मीटर और गैस मीटर जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. यह शेयर इस समय 315 रुपए (Genus Power Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. एमके ग्लोबल ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है और बड़ा टारगेट दिया है.

स्मार्ट मीटर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी

Genus Power इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी है. यह कंपनी मुख्य रूप से पावर सेक्टर के एंटायर वैल्यु चेन के लिए काम करती है. प्रोडक्ट्स की बात करें तो यह रेसिडेंशियल, कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिसिटी मीटर बनाती है. इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूशन एंड ट्रांसफॉर्मर मीटर, सोलर एनर्जी मीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट मैनेजमेंट सिस्टम, गैस मीटर, वाटर मीटर जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. FY25 में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन की रफ्तात थोड़ी सुस्त रही, लेकिन FY26 में तेजी की उम्मीद है. स्मार्ट मीटरिंग सर्विस की ग्रोथ अपॉर्च्युनिटी बहुत बड़ी है, लेकिन एग्जीक्यूशन पर नजर रखनी चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

RDSS स्कीम के लिए 3 लाख करोड़ का आउट-ले

इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूटर्स की एफिशिएंसी और फाइनेंशियल कंडिशन में बदलाव लाने के लिए जून 2021 में RDSS स्कीम यानी रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम का ऐलान किया गया था. इस स्कीम के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का आउट-ले है. इसका मकसद पावर डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर बनाना था. इसके तहत 2026 के अंत तक पूरे देश में 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 25 मीलियन स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए गए हैं जिसका बड़ा कारण स्टेट इलेक्शन और कंज्यूमर की तरफ से मीटर बदलने में कोताही है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए 225 मिलियन और स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने की जरूरत है.

Genus Power Share Price Target

कुल मिलाकर Genus Power का ग्रोथ आउटलुक दमदार नजर आ रहा है. एमके ग्लोबल ने SOTP आधारित 450 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 315 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में टारगेट 42% से अधिक है. दिसंबर महीने में शेयर ने 485 रुपए का हाई बनाया था और अगले तीन महीने में 52% टूटकर मार्च के पहले हफ्ते में 237 रुपए तक फिसल गया था. पिछले डेढ़ महीने में करीब 30-32% की रिकवरी आई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6