कमजोर बाजार में 13% से ज्यादा भागा ये Power Stock, Q2 में कंपनी का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा

Power Stock: बाजार में गिरावट के बीच स्मॉलकैप पावर पावर कंपनी Waaree Renewable Technologies के शेयर में 13% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. पावर स्टॉक में ये उछाल Q2 में कंपनी के दमदार प्रदर्शन की वजह से आई.
कमजोर बाजार में 13% से ज्यादा भागा ये Power Stock, Q2 में कंपनी का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा

Waaree Renewable Technologies Share: शेयर बाजार में सोमवार को कमजोरी है. सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा गिर है जबकि निफ्टी 25,200 के पास ट्रेड कर रहा है. बाजार में गिरावट के बीच स्मॉलकैप पावर पावर कंपनी Waaree Renewable Technologies के शेयर में 13% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. पावर स्टॉक में ये उछाल Q2 में कंपनी के दमदार प्रदर्शन की वजह से आई.

Waaree Renewable ने सितंबर तिमाही के लिए अपना अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा कमाया है. यह कंपनी के मजबूत प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और बढ़ते मार्जिन के चलते प्रदर्शन में सुधार से हुआ है. बता दें कि Waaree Group की EPC शाखा, Waaree Renewable Technologies, सोलर ईपीसी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक है. कंपनी ने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों (BESS) और डेटा केंद्रों में भी विस्तार किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसा रहा कंपनी का Q2 रिजल्ट?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FY26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान Waaree Renewable Technologies का मुनाफा 117.40% बढ़कर 116.34 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 53.5 करोड़ रुपये पर था. इस दौरान कंपनी की आय 47.73% बढ़कर 774.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो पिछले साल इस तिमाही में 524 करोड़ रुपये पर था.

तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 120.69% बढ़कर 157.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो पिछले साल इस तिमाही में 71.6 करोड़ रुपये था. EBITDA मार्जिन साल दर साल 13.6 फीसदी से बढ़कर 20.4 फीसदी हो गया है.

Order Book

Waaree Renewable Technologies की ऑर्डर बुक 3.48 GWp है, जिसे अगले 12–15 महीनों में पूरा किया जाएगा. FY26 में 1218 मेगावाट क्षमता वाली ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्रोजेक्ट और 29.4 MWp ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्रोजेक्ट हासिल किए हैं.

कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन

Waaree Renewable का शेयर सोमवार को 4.41 फीसदी बढ़कर 1184.60 रुपए पर खुला और कारोबार के दौरान 13.5 फीसदी चढ़ गया. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,830 रुपए है और 732.05 रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 29% की गिरावट आई है. जबकि इस साल शेयर अब तक 11.70% तक टूट है.

हालांकि, बीते 6 महीने में शेयर में 41% की तेजी आई है. वहीं, पिछले 2 वर्ष में शेयर ने 366.5% और 3 साल में 1168% का रिटर्न दिया है. पिछले 5 साल में शेयर ने अपने निवेशकों को 33,549% और 10 साल में 40,061% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6