Q1 रिजल्ट के बाद पावर स्टॉक में दौड़ेगा मुनाफे का करंट! हर शेयर पर होगा ₹222 का प्रॉफिट

Stock to BUY: नतीजे के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज यूबीएस (UBS) ने पावर स्टॉक पर BUY की रेटिंग बरकरार रखा है. हालांकि, शेयर का टारगेट प्राइस घटाया है. इसमें आगे 30% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.
Q1 रिजल्ट के बाद पावर स्टॉक में दौड़ेगा मुनाफे का करंट! हर शेयर पर होगा ₹222 का प्रॉफिट

CG Power Stock to BUY: BSE 200 में शामिल पावर कंपनी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस (CG Power and Industrial Solutions) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है. पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है, जबकि मार्जिन में गिरावट आई है. इसके कारण CG Power के शेयर में शुक्रवार को 1.73 फीसदी गिरकर 668.70 रुपये पर आ गया. नतीजे के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज यूबीएस (UBS) ने पावर स्टॉक पर BUY की रेटिंग बरकरार रखा है. हालांकि, शेयर का टारगेट प्राइस घटाया है. इसमें आगे 30% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.

CG Power Share Price Target

ग्लोबल ब्रोकरेज UBS के मुताबिक, पावर सेगमेंट में लगातार मजबूती, इंडस्ट्रियल मार्जिन की दिशा प्रमुख है. यूबीएस आने वाले 4-5 वर्षों में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) क्षेत्र में मजबूती की उम्मीद कर रहा है. वैश्विक स्तर पर मजबूत मांग को दिख रहा है. उसका मानना है कि हालिया प्राइस हाइक और नए ऑर्डरों के पूरा करने की रफ्तार बढ़ने से इंडस्ट्रियल मार्जिन में गिरावट रुक सकती है और सुधार की दिशा में बढ़ सकता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

UBS ने सीजी पावर स्टॉक पर खरीद की सलाह बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस ₹930 से घटाकर ₹890 किया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 30% से ज्यादा का उछाल आ सकता है.

CG Power Q1 Results

FY26 की पहली तिमाही में CG Power का कंसोलिडेटेड मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर ₹267 करोड़ पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में ₹241 करोड़ था. जून तिमाही में बिक्री 29% उछकर ₹2,878 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹2,228 करोड़ थी.

EBITDA भी बढ़ा

पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर ₹360 करोड़ से बढ़कर ₹409 करोड़ हो गया. सालाना आधार पर EBITDA में 14% फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

मार्जिन में गिरावट

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मार्जिन पिछले साल की तुलना में 142 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 13.24% रहा.

CG Power Order Book

सालाना आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 62% फीसदी बढ़कर ₹5,138 करोड़ रुपये रहा. 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का ऑर्डर बैकलॉगद ₹13,072 है. सालाना आधार यह 87 फीसदी ज्यादा है.

कंपनी का प्रदर्शन

विवरणQ1 FY26Q1 FY25YoY (%)Q4 FY25QoQ (%)
बिक्री (Sales)2,8782,22829%2,7535%
EBITDA40936014%418(2%)
EBITDA / बिक्री (%)14.2%16.2%15.2%
PBT (OI से पहले)33630311%3127%
PBT (OI से पहले) / बिक्री (%)11.7%13.6%11.3%
PBT (कुल)3643368%384(5%)
PBT / बिक्री (%)12.6%15.1%13.9%
PAT (शुद्ध लाभ)26724111%274
PAT / बिक्री (%)9.3%10.8%10.0%

Murugappa Group कंपनी का बिजनेस

एक 124 वर्ष पुराना मुरुगप्पा ग्रुप की उपस्थिति भारत और दुनिया भर में है. ₹77,800 करोड़ का मुरुगप्पा ग्रुप एग्री, इंजीनियरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजनेस करता है.

ग्रुप की 9 लिस्टेड कंपनियां-

  • कार्बोरंडम यूनिवर्सल लिमिटेड (Carborundum Universal)
  • सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (CG Power & Industrial Solutions)
  • चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड (Cholamandalam Financial Holdings)
  • चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (Cholamandalam Investment & Finance Company)
  • कोरमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड (Coromandel International)
  • EID Parry (India)
  • शांति गियर्स लिमिटेड (Shanthi Gears)
  • ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (Tube Investments of India)
  • वेंड्ट इंडिया लिमिटेड (Wendt India Limited)

अन्य प्रमुख कंपनियों में चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Cholamandalam MS General Insurance Company) और पैरी एग्रो इंडस्ट्रीज (Parry Agro Industries) शामिल हैं.

ग्रुप के ब्रांड्स

ग्रुप के प्रतिष्ठित ब्रांड्स में एजैक्स (Ajax), हरक्यूलिस (Hercules), बीएसए (BSA), मॉन्ट्रा (Montra), मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (Montra Electric), मच सिटी (Mach City), चोला (Chola), चोला एमएस (Chola MS), सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (CG Power and Industrial Solutions Limited), शांति गियर्स (Shanthi Gears), क्यूमी (CUMI), ग्रोमोर (Gromor), पैरमफॉस (Paramfos), और पैरीज़ (Parry’s) शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6