&format=webp&quality=medium)
Best Power PSU Stocks to BUY.
Power PSU Stocks to BUY: ग्लोबल ऐनालिस्ट मॉर्गन स्टैनली ने पावर फाइनेंसिंग कंपनी PFC और REC के शेयरों में कवरेज की शुरुआत की है और बड़े टारगेट्स दिए गए हैं. दोनों कंपनियों को महारत्न का दर्जा मिला हुआ है. भारत में पर कैपिटा एनर्जी कंजप्शन तेजी से बढ़ रहा है और इस समय पावर सेक्टर बड़े ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहा है. ऐनालिस्ट का मानना है कि अगले कुछ सालों के लिए कंपनी का लोन बुक 12% और रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE 17-19% से ग्रोथ करने की उम्मीद है. वैल्युएशन अट्रैक्टिव है, असेट क्वॉलिटी दमदार है, बिजनेस आउटलुक पॉजिटिव है और 3.8-4.5% की डिविडेंड यील्ड इन स्टॉक्स को अट्रैक्टिव बनाते हैं. दोनों फाइनेंशियल कंपनियां हैं और रेट कट साइकिल इन कंपनियों के लिए पॉजिटिव है.
मॉर्गन स्टैनली ने PFC के शेयर में ओवरवेट की रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 508 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर लास्ट सेशन में 418 रुपए पर था ऐसे में टारगेट 22% अधिक है. इस शेयर ने जुलाई 2024 में 580 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जबकि फरवरी महीने में 357 रुपए का लो बनाया था. इस साल अब तक शेयर ने -5% और पिछले एक साल में -24% का रिटर्न दिया है. 1095484 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी 5.79% है. FII के पास कंपनी की 18.84% और DII के पास 16.17% हिस्सेदारी है. दिसंबर तिमाही में इनकी हिस्सेदारी 18.04%/17.16% और एक साल पहले समान तिमाही में 17.19%/18.21% हिस्सेदारी थी.
PFC एक एनबीएफसी है जो मुख्य रूप से पावर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है और इसे महारत्न पीएसयू का दर्जा मिला हुआ है. यह भारत का सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाला एनबीएफसी है. REC इसकी सब्सिडियरी है जिसमें 52.63% हिस्सेदारी है. पीएफसी का लोन बुक पांच लाख करोड़ के पार पहुंच गया है और यह 5.43 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें रिन्यूएबल पोर्टफोलियो 81031 करोड़ रुपए है जो पिछले 5 सालों में डबल हो गया है. 77% गवर्नमेंट सेक्टर को और 23% प्राइवेट सेक्टर को है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो FY25 के आधार पर GNPA 3.02% से घटकर 1.64% पर आ गया है जबकि नेट एनपीए 0.85% से घटकर 0.38% पर आ गया है. कॉस्ट ऑफ फंड 7.44%, नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.64% और CRAR 22.08% रहा है.
मॉर्गन स्टैनली ने REC के शेयर में ओवरवेट की रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 485 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर लास्ट सेशन में 392 रुपए पर था. ऐसे में टारगेट 23% अधिक है. इस शेयर ने जुलाई 2024 में 654 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जबकि फरवरी महीने में 357 रुपए का साल का लो बनाया. 1048052 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी कंपनी में हिस्सेदारी 8.15% है. मार्च तिमाही के आधार पर FII/DII के पास 20.48%/14.79% हिस्सेदारी है जो दिसंबर तिमाही के आधार पर 21.74%/13.91% थी और एक साल पहले मार्च 2024 में इनकी हिस्सेदारी 19.91%/15.44% थी.
REC एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन है जिसे महारत्न का दर्जा मिला हुआ है. यह पावर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. डायवर्सिफिकेशन के तहत 2022 में कंपनी ने इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग भी शुरु की जिसमें मेट्रो, रेल, रोड एंड हाइवे, पोर्ट्स एंड एयरपोर्ट्स शामिल हैं. अब यह कंपनी पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स को मुख्य रूप से फाइनेंस करती है. इसे AAA की टॉप डोमेस्टिक रेटिंग मिली हुई है. FY25 के आधार पर 295 रुपए की बुक वैल्यु है. 5.66 लाख करोड़ का लोन बुक है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 1.35% और नेट एनपीए 0.38% रहा जो FY24 के आधार पर 2.71% और 0.86% था. कॉस्ट ऑफ फंड्स 7.11%, नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.63%, रिटर्न ऑन नेटवर्थ 21.46% और डेट-टू-इक्विटी रेशियो 6.29X रहा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)