&format=webp&quality=medium)
NTPC Share Price Target 2025.
Power PSU Stocks to BUY: एनटीपीसी यानी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेशन कंपनी है. जून तिमाही के रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज इस पावर स्टॉक के आउटलुक पर बुलिश नजर आ रहा है और खरीद की सलाह दी है. आज शेयर में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी है और लास्ट सेशन में यह 334 रुपए पर बंद हुआ था. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.
ICICI सिक्योरिटीज ने NTPC के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 442 रुपए से घटाकर 439 रुपए कर दिया है. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 404 रुपए से घटाकर 401 रुपए कर दिया है. ग्लोबल ऐनालिस्ट Morgan Stanley ने ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और 409 रुपए का टारगेट दिया है.
| ब्रोकरेज/एनालिस्ट | रेटिंग | पुराना टारगेट प्राइस (₹) | नया टारगेट प्राइस (₹) | पोटेंशियल अपसाइड (वर्तमान मूल्य ₹335 से) |
| ICICI सिक्योरिटीज | खरीदें (BUY) | 442 | 439 | ~31.04% |
| नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज | खरीदें (BUY) | 404 | 401 | ~19.70% |
| Morgan Stanley | ओवरवेट (Overweight) | - | 409 | ~22.09% |
अपनी रिपोर्ट में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि NTPC थर्मल पावर की देश की सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी ग्रीन पोर्टफोलियो और थर्मल पावर कैपेसिटी जोड़ने को लेकर अग्रेसिव है. Q1FY26 में एनटीपीसी ग्रुप ने कुल 2.9GW की कैपेसिटी जोड़ी है जिसमें थर्मल, रिन्यूएबल्स और पंप्ड हाइड्रो सिस्टम्स शामिल हैं, वहीं FY25 में कुल 1.9GW की कैपेसिटी एडिशन की गई थी. FY26/FY27 में कंपनी ने 11.8GW/9.9GW की कैपेसिटी कमीशनिंग करने का लक्ष्य रखा है.
सब्सिडियरी NTPC Green Energy की लॉक्ड-इन कैपेसिटी 23GW है जिसमें ज्वाइंट वेंचर कैपेसिटी भी शामिल है. पिछले दिनों कैबिनेट ने NGEL की इन्वेस्टमेंट कैपेसिटी को 75 बिलियन रुपए से बढ़ाकर 200 बिलियन रुपए कर दिया था. Q1 में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 0.8GW की कैपेसिटी कमीशन की है जिसकी मदद से इसकी ऑपरेशनल कैपेसिटी 6.8GW पर पहुंच गई है. कंपनी ने FY26 में 6GW से अधिक प्रोजेक्ट कमीशनिंग का लक्ष्य रखा गया है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की मदद से NTPC की योजना 2032 तक रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को 60GW पर पहुंचाने की योजना है. कुल मिलाकर आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है.
Q1 रिजल्ट की बात करें तो रेवेन्यू में YoY और QoQ यानी सालाना और तिमाही आधार पर -4.2%/-3% की गिरावट दर्ज की गई और यह 42572 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर-17.4% की गिरावट और तिमाही आधार पर -8.6% की गिरावट के साथ 10283 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 24.2% रहा जो मार्च तिमाही में 25.6% और एक साल पहले 28% था. एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 4774 करोड़ रुपए रहा जो मार्च तिमाही में 5778 करोड़ रुपए था जबकि एक साल पहले 4511 करोड़ रुपए था. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 4.9 रुपए रही.
NTPC देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी है जिसे महारत्न का दर्जा मिला हुआ है. वर्तमान में इसकी 80GW की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी है और 34GW के प्रोजेक्ट्स अंडर कंस्ट्रक्शन है. देश की कुल पावर जेनरेशन में 25% अकेले यह कंपनी करती है. कंपनी की योजना अगले 2-3 सालों के लिए 10-12GW की कैपेसिटी हर साल जोड़ने की है.
कोल माइनिंग बिजनेस में भी कंपनी ने एंट्री ली है. थर्मल के अलावा रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर भी बड़ा प्लान है. 2032 तक 60 GW RE कैपेसिटी डेवलप करने का प्लान है. टोटल पावर जेनरेशन बास्केट तब 130GW पर पहुंच चाएगा. NTPC की ज्यादातर ऑपरेशनल कैपेसिटी इस समय रेग्युलेटेड मॉडल पर आधारित है. ऐसे में कॉस्टिंग में फेरबदल को आसानी से पास-ऑन कर दिया जाता है, नतीजन प्रॉफिटैबिलिटी पर लिमिटेड असर देखने को मिलता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)