&format=webp&quality=medium)
Power PSU Stocks to Buy
Power PSU Stocks to Buy: शेयर बाजार में बुधवार (21 अगस्त) को कमजोर शुरुआत हुई. इस सुस्ती के बीच कई ऐसे शेयर हैं, जो लंबी अवधि में जोरदार तेजी को तैयार हैं. ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन (Bernstein) ने पावर सेक्टर के ऐसे तीन सरकारी शेयरों को चुना है, जो तगड़ा उछाल दिखा सकते हैं. इन Power PSU Stocks में NTPC, Power Grid, REC शामिल हैं. इन स्टॉक्स में निवेशकों को बीते एक साल में 150 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल चुका है.
बर्नस्टीन ने NTPC पर 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग बरकरार रखी है. टारगेट 380 से बढ़ाकर 440 रुपये किया है. बीते एक साल में यह शेयर 85 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. 2024 में अबतक शेयर 30 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. बुधवार को शेयर में सपाट शुरुआत हुई. 20 अगस्त को शेयर 406 पर बंद हुआ था.
बर्नस्टीन ने Power Grid पर 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग बरकरार रखी है. टारगेट 315 से बढ़ाकर 340 रुपये किया है. बीते एक साल में यह शेयर 80 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. 2024 में अबतक शेयर 40 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. बुधवार को शेयर में सुस्त शुरुआत हुई. 20 अगस्त को शेयर 340 पर बंद हुआ था.
बर्नस्टीन ने REC पर 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग बरकरार रखी है. टारगेट 653 रुपये दिया है. बीते एक साल में यह शेयर 150 फीसदी रिटर्न दे चुका है. 2024 में अबतक शेयर 40 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. बुधवार को शेयर में सपाट शुरुआत हुई. 20 अगस्त को शेयर 600 पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)