Share News: 5 साल में 1 लाख के बना दिए 16 लाख रुपये, बोनस शेयर भी दिया- अब ऑर्डर मिलते ही फिर दौड़ा कंस्ट्रक्शन स्टॉक

Share News: कंपनी को TELANGANA POWER GENERATION CORPORATION LIMITED (TGGENCO) से ₹971.98 करोड़ (GST को छोड़कर) का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
Share News: 5 साल में 1 लाख के बना दिए 16 लाख रुपये, बोनस शेयर भी दिया- अब ऑर्डर मिलते ही फिर दौड़ा कंस्ट्रक्शन स्टॉक

Share News: इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली कंपनी Power Mech Projects Ltd. को तेलंगाना सरकार की ओर से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. कंपनी को TELANGANA POWER GENERATION CORPORATION LIMITED (TGGENCO) से ₹971.98 करोड़ (GST को छोड़कर) का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. Power Mech का शेयर 3.7% की बढ़त के साथ इंट्राडे हाई ₹2829.60 तक पहुंच गया. Power Mech की Return History भी काफी इम्प्रेसिव है.

क्या है ऑर्डर की डीटेल्स?

यह ऑर्डर तेलंगाना के यादाद्री थर्मल पावर स्टेशन, नलगोंडा जिले में एक इंटीग्रेटेड टाउनशिप के निर्माण के लिए है. इस टाउनशिप में स्वतंत्र आवासीय क्वार्टर्स (A और B टाइप), 10 मंजिला मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स (D, E और F टाइप), हॉस्पिटल, स्कूल, क्लब हाउस, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, इंडोर स्टेडियम, मल्टीपर्पज़ फंक्शन हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सड़कें, सीवरेज सिस्टम, जलाशय, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट्स, और पुल समेत तमाम अधोसंरचना सुविधाएं शामिल होंगी. कंपनी को यह कार्य 30 महीनों में पूरा करना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

यह ऑर्डर Power Mech के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यह न सिर्फ कंपनी की EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) क्षमताओं को दिखाएगा, बल्कि इसकी सरकारी परियोजनाओं में मौजूदगी भी बढ़ाएगी.

Power Mech Return History

पिछले कुछ वर्षों में Power Mech ने निवेशकों को दमदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 सालों में यह स्टॉक 1555% का शानदार रिटर्न दे चुका है. यानी अगर किसी निवेशक ने मई 2020 में इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹16.55 लाख हो गई होती. इतना ही नहीं, कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 1:1 बोनस शेयर भी दिए थे, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिला.

Power Mech जैसे EPC खिलाड़ियों के लिए यह प्रोजेक्ट न केवल रेवेन्‍यू ग्रोथ का माध्यम बनेगा, बल्कि यह अन्य सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों से नए ऑर्डर पाने की संभावनाओं को भी मजबूत करेगा. मजबूत ऑर्डर बुक, एक्जीक्यूशन में तेजी, और हाई प्रॉफिटेबिलिटी कंपनी को लंबी अवधि में एक मजबूत निवेश विकल्प बनाते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6