&format=webp&quality=medium)
Stocks to buy: सरकारी पावर कंपनी पावरग्रिड को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 8 TBCB (टैरिफ बेस्ड कंपिटिटिव बिडिंग) प्रोजेक्ट्स मिले हैं. इसकी मदद से इस फिस्कल में कंपनी को अब तक कुल 12 ऐसे प्रोजेक्ट्स मिल चुके हैं. इसके अलावा सालाना आधार पर इन्वेस्टमेंट में 124 फीसदी की तेजी को भी मंजूरी मिल चुकी है जो 10393 करोड़ रुपए का है. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान इस स्टॉक (Power Grid target price) को लेकर बुलिश है और BUY की सलाह दी है.
शेयरखान ने पावरग्रिड के लिए 265 रुपए का टारगेट दिया है और BUY की सलाह दी है. दोपहर के 3 बजे पावरग्रिड का शेयर (Power Grid stock price) 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 225 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 222 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले टारगेट प्राइस करीब 20 फीसदी ज्यादा है.
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2030 तक भारत का पावर ट्रांसमिशन बाजार 2.44 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा. इसमें 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स होंगे. ऐसे में पावरग्रिड (Power Grid Outlook)को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. कंपनी का प्रोजेक्ट पाइपलाइन 25600 करोड़ रुपए का है. वित्त वर्ष 2022 से 2025 के बीच PAT CAGR 10 फीसदी रहने का अनुमान है.
पावरग्रिड का शेयर 225 रुपए के स्तर पर है. 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 248 रुपए का है, जबकि न्यूनतम स्तर 186 रुपए का है. कंपनी का मार्केट कैप 1.57 लाख करोड़ रुपए का है. डिविडेंड यील्ड 6.53 फीसदी है. मतलब अगर किसी निवेशक ने 10 हजार रुपए का स्टॉक खरीदा होगा तो उसे हर साल डिविडेंड के रूप में 653 रुपए मिलेंगे. यह औसतन FD रेट के करीब है.
एक हफ्ते में इस शेयर में 1.53 फीसदी, एक महीने में 1.64 फीसदी, तीन महीने में 5.64 फीसदी और इस साल अब तक 5.66 फीसदी की तेजी आई है. एक साल में इस स्टॉक ने 4.13 फीसदी और तीन साल में करीब 90 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)