&format=webp&quality=medium)
15 अप्रैल को निफ्टी 388 अंक मजबूत होकर 24231 पर बंद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)
Positional Stocks: बुधवार को बाजार में जबरदस्त रैली रही और निफ्टी 388 अंक मजबूत होकर 24231 पर बंद हुआ. ग्लोबल फैक्टर्स भी बाजार के लिए अनुकूल नजर आ रहा है. इस समय शेयर बाजार निवेशकों के मन में दो महत्वपूर्ण सवाल हैं. पहला- क्या बाजार में यह रिकवरी जारी रहेगी? दूसरा- इस रिकवरी वाले बाजार में किन स्टॉक्स में कमाई का मौका है? ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने तीन स्टॉक्स को पोजिशनल निवेशकों के लिए पिक किया है जो अगले 45-60 दिनों में ताबड़तोड़ रिटर्न दिला सकते हैं.
अपनी रिपोर्ट में एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी ने 50 DEMA रेसिसटेंस (24188) के ऊपर क्लोजिंग दिया है जो टेक्निकल रैली के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है. यह बाजार में जारी अपट्रेंड को मजबूती प्रदान करेगा. नियर टर्म में निफ्टी का सपोर्ट अब 24000 पर शिफ्ट हो गया है. इमीडिएट आधार पर 24570 पर रेसिसटेंस दिख सकता है. ऐसे में अगर आप बाजार में एक्टिव हैं तो इन लेवल्स पर फोकस कर सकते हैं.
| स्टॉक का नाम | CMP | खरीदारी रेंज | Add on dips | पहला टारगेट | दूसरा टारगेट | स्टॉपलॉस | अवधि | पिछले 1 हफ्ते का प्रदर्शन |
| Power Grid | ₹312 | ₹305 - ₹307 | ₹294 | ₹324 | ₹337 | ₹290 | 45 दिन | 6% |
| Jindal Saw | ₹219 | ₹213 - ₹217 | ₹201 | ₹235 | ₹246 | ₹196 | 60 दिन | 10% |
| TRIL (Transformers) | ₹308 | ₹303 - ₹306 | ₹290 | ₹333 | ₹350 | ₹280 | 60 दिन | 9% |
Power Grid का शेयर 15 अप्रैल को करीब 4.25% की तेजी के साथ BSE पर 312 रुपए पर बंद हुआ. HDFC Securities ने इस शेयर को 305-307 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी है. नीचे आने पर 294 रुपए के भाव पर एक्यूमुलेट कर सकते हैं. इसके नीचे 290 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. अगले 45 दिनों के लिहाज से 324 रुपए का पहला और 337 रुपए का दूसरा टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज ने कहा कि इस शेयर ने डेली टाइम फ्रेम पर डिसेंडिंग ट्राएंगल ब्रेकआउट दिया है. प्राइस राइज को वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है. 305 रुपए के पुराने स्विंग हाई को शेयर पार करने के लिए तैयार है जो लगातार रेसिसटेंस बना हुआ था. इस समय यह शेयर अपने इंपोर्टेंट मूविंग ऐवरेज के ऊपर बना हुआ है. बता दें कि Power Grid शेयर ने पिछले एक हफ्ते में 6%, दो हफ्ते में करीब 7%, एक महीने में 4% और तीन महीने में 21% रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें: बाजार खुलने पर इन 3 स्टॉक्स पर करें फोकस, ब्रोकरेज ने कहा- 3 महीने में मिल सकता है दमदार रिटर्न
Jindal Saw का शेयर 15 अप्रैल को करीब 7% फीसदी की तेजी के साथ BSE पर 219 रुपए पर बंद हुआ. HDFC Securities ने इस शेयर को 213-217 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी है. नीचे आने पर 201 रुपए के भाव पर एक्यूमुलेट कर सकते हैं. इसके नीचे 196 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. अगले 60 दिनों के लिहाज से 235 रुपए का पहला और 246 रुपए का दूसरा टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज ने कहा कि इस शेयर ने वीकली टाइम फ्रेम पर स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है. प्राइस में तेजी को वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है जो अपट्रेंड को जारी रखने में मदद करेगा. पुराने स्विंग हाई को शेयर ने पार कर ब्रेकआउट दे दिया है जो क्लियर अपट्रेंड दिखाता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI वीकली चार्ट पर 50 के ऊपर बना हुआ है जो स्ट्रॉन्ग मोमेंटम को दिखाता है. इस समय यह शेयर अपने इंपोर्टेंट मूविंग ऐवरेज के ऊपर बना हुआ है. बता दें कि Jindal Saw शेयर ने पिछले एक हफ्ते में 10%, दो हफ्ते में करीब 14%, एक महीने में 15% और तीन महीने में 37% रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें: MTAR Technologies: अप्रैल महीने में 40% चढ़ा, इस साल अब तक दे चुका 100% रिटर्न; जानें तेजी का ट्रिगर क्या है
Transformers and Rectifiers का शेयर 15 अप्रैल को करीब 6% फीसदी की तेजी के साथ BSE पर 308 रुपए पर बंद हुआ. HDFC Securities ने इस शेयर को 303-306 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी है. नीचे आने पर 290 रुपए के भाव पर एक्यूमुलेट कर सकते हैं. इसके नीचे 280 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. अगले 60 दिनों के लिहाज से 333 रुपए का पहला और 350 रुपए का दूसरा टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज ने कहा कि यह शेयर वीकली टाइम फ्रेम पर इस हफ्ते लगातार अपट्रेंड में बना हुआ है. इस टाइम फ्रेम पर बुलिश पैटर्न- हायर टॉप एंड बॉटम फार्मेशन बन रहा है जो अपट्रेंड जारी रहने की तरफ इशारा करता है. नियर टर्म में यह शेयर स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को ब्रेक करने के लिए तैयार नजर आ रहा है. इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम बढ़ रहा है जो इंस्टीट्यूशन के पार्टिसिपेशन को दिखाता है. डेली और वीकली चार्ट पर मोमेंटम इंडिकेटर RSI शेयर में तेजी बने रहने की तरफ इशारा करता है. बता दें कि Transformers and Rectifiers शेयर ने पिछले एक हफ्ते में 9%, दो हफ्ते में करीब 12%, एक महीने में 11% और तीन महीने में 16% रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)