खराब नतीजों के बाद टूट गया हेल्थकेयर स्टॉक, FIIs भी निकाल रहे हैं पैसा; आपको क्या करना चाहिए?

Poly Medicure Share Price: शेयर 7% से ज्यादा गिरकर 1,430 रुपये के इंट्राडे लो लेवल पर चला गया था. इसकी क्लोजिंग 5.4% की गिरावट के साथ 1,455 रुपये पर हुई. कंपनी के मार्जिन में बड़ी गिरावट, एक्सपोर्ट बिजनेस में लगातार दबाव और धीमी ऑर्गेनिक ग्रोथ ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.
खराब नतीजों के बाद टूट गया हेल्थकेयर स्टॉक, FIIs भी निकाल रहे हैं पैसा; आपको क्या करना चाहिए?

Poly Medicure के शेयरों में आई जोर से गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Poly Medicure Share Price: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद मंगलवार को हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी Poly Medicure के शेयर 7% तक टूट गए. शेयर 7% से ज्यादा गिरकर 1,430 रुपये के इंट्राडे लो लेवल पर चला गया था. इसकी क्लोजिंग 5.4% की गिरावट के साथ 1,455 रुपये पर हुई.

कंपनी के मार्जिन में बड़ी गिरावट, एक्सपोर्ट बिजनेस में लगातार दबाव और धीमी ऑर्गेनिक ग्रोथ ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले दो साल से कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ लगातार कमजोर हो रही है, जबकि FIIs ने भी मार्च तिमाही में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. गिरावट के बावजूद स्टॉक का वैल्यूएशन अब भी इंडस्ट्री के मुकाबले महंगा बना हुआ है.

13 तिमाहियों का सबसे कमजोर मार्जिन

Poly Medicure का EBITDA मार्जिन Q4FY26 में 27.1% से घटकर 20.7% पर आ गया, जो पिछले 13 क्वार्टर्स का सबसे कमजोर स्तर है. कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 2.1% घटकर ₹1104 करोड़ रहा, जबकि PAT में 15.7% की गिरावट दर्ज हुई. ब्रोकरेज का कहना है कि नए बिजनेस सेगमेंट्स और टेक अपग्रेडेशन में बढ़े निवेश का असर मुनाफे पर दिखा है.

अधिग्रहण और एक्सपोर्ट बिजनेस बना दबाव

Pendracare और Citieffe के योगदान को हटाकर देखें तो कंपनी की ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ सिर्फ 7% रही. एक्सपोर्ट सेल्स में लगातार कमजोरी बनी हुई है, जबकि चीन से प्राइसिंग प्रेशर भी कंपनी पर भारी पड़ रहा है.

रीनल मशीनों की कीमतों में चीन से करीब 10% तक दबाव आया है. इसके अलावा बढ़ती लागत के कारण ग्रॉस मार्जिन पर 200-300 बेसिस पॉइंट का असर पड़ा.

LIVE TV:

वर्किंग कैपिटल पर भी दबाव

कंपनी के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और नए डिवीजनों में निवेश के कारण वर्किंग कैपिटल की स्थिति पर भी असर पड़ा है. हालांकि कंपनी के पास करीब ₹8420 करोड़ का नेट कैश मौजूद है, जिससे आगे की रणनीतिक योजनाओं को सपोर्ट मिल सकता है.

लगातार धीमी हो रही ग्रोथ

कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ में पिछले दो साल से गिरावट देखने को मिल रही है. FY24 में रेवेन्यू ग्रोथ 23% रही थी, जो FY25 में 21% और FY26 में घटकर सिर्फ 12% रह गई.

FIIs ने घटाई हिस्सेदारी

मार्च तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की हिस्सेदारी 9.41% से घटकर 5.9% रह गई. पिछले साल के मार्च तिमाही से ही FIIs की हिस्सेदारी घट रही है. लेकिन इस बार ज्यादा कट आया है. इससे साफ है कि बड़े निवेशकों का भरोसा कुछ कमजोर पड़ा है.

QuarterFII Holding
Jun 202315.61%
Sep 202314.49%
Dec 202314.10%
Mar 202412.37%
Jun 20249.91%
Sep 202411.88%
Dec 202412.33%
Mar 202511.46%
Jun 202511.41%
Sep 20259.77%
Dec 20259.41%
Mar 20265.92%

वैल्यूएशन अब भी महंगा

पिछले एक साल में स्टॉक करीब 40% टूट चुका है, लेकिन इसके बावजूद वैल्यूएशन अभी भी ऊंचा माना जा रहा है. स्टॉक करीब 45x P/E पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडस्ट्री का मीडियन P/E 33.7x है.

Systematix ने शेयर पर दी HOLD की रेटिंग

Systematix Group ने Poly Medicure पर HOLD रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने ₹1436 के CMP के मुकाबले ₹1367 का टार्गेट प्राइस दिया है, जो करीब 5% डाउनसाइड दिखाता है.

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी धीरे-धीरे इंफ्यूजन सेगमेंट से रीनल और कार्डियक जैसे हाई कॉम्प्लेक्सिटी सेगमेंट्स की ओर शिफ्ट हो रही है. कंपनी को उम्मीद है कि FY27 में EBITDA मार्जिन फिर 23-25% की सामान्य रेंज में लौट सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6