&format=webp&quality=medium)
मंगलवार को इन 2 शेयरों पर रखना नजर, ब्रोकरेज ने दी Reduce रेटिंग (फोटो - AI)
सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में बढ़िया रैली दिखी और निफ्टी 50 इंडेक्स भी 24000 के लेवल के पार बंद होता नजर आया. लेकिन ब्रोकरेज कंपनी प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) कैपिटल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में 2 अलग-अलग स्टॉक्स पर Reduce की रेटिंग दी है. साथ ही टारगेट प्राइस भी घटा दिया है. ऐसे में मंगलवार को जब बाजार खुलेंगे तो इन शेयरों पर निवेशक नजर रख सकते हैं.
ब्रोकरेज कंपनी PL Capital ने Laxmi Organic Industries और Sudeep Pharma के शेयर पर रेड्यूस की रेटिंग दी है. Reduce का मतलब ये है कि इस शेयर में 5-15 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.
| स्टॉक्स | रेटिंग | टारगेट प्राइस (रुपए) | डाउनसाइड रिटर्न |
| Laxmi Organic Industries | Reduce | 143 रुपए | 7.14% |
| Sudeep Sharma | Reduce | 627 रुपए | 9.91% |
ब्रोकरेज के मुताबिक, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के शेयर पर Reduce की रेटिंग है. साथ ही जो टारगेट प्राइस दिया गया है, वो मौजूदा भाव से 7.14% का डाउनसाइड दिखा रहा है. हालांकि सोमवार को ये शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, मैनेजमेंट ने बताया कि फ्लोरोकेमिकल्स सेगमेंट ने FY26 में अपने पीक रेवेन्यू क्षमता का करीब 40-45% हासिल कर लिया है. कंपनी के पास FY27 के लिए मजबूत ऑर्डर बुक भी मौजूद है और उम्मीद है कि FY27 के दौरान इस बिजनेस का पूरा रैंप-अप हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: बायबैक का ऐलान, ₹175 के भाव 1.44 करोड़ शेयर की खरीदारी, ₹252 करोड़ का खर्च, जानें रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने Lote प्लांट में Ethyl Acetate यूनिट को भी सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है. प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग और फार्मा सेगमेंट की मांग जनवरी-फरवरी के दौरान स्थिर रही, जबकि मार्च में इसमें सुधार देखने को मिला. वहीं इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस सेगमेंट की मांग तिमाही के दौरान स्थिर बनी रही.
फार्मा सेक्टर के सुदीप फार्मा स्टॉक पर भी ब्रोकरेज ने Reduce की रेटिंग दी है. साथ में इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 627 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव (696) से करीब 10% का डाउनसाइड ट्रेंड दिखा रहा है. हालांकि ये शेयर सोमवार को 3.77% की तेजी के साथ 696 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
मैनेजमेंट ने FY27 के लिए करीब 37% EBITDA मार्जिन का अनुमान दिया है. कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की मांग पूरी करने और कच्चे माल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए इन्वेंट्री स्तर ऊंचा रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: सप्ताह के पहले दिन ही इस शेयर पर आ गई SELL रेटिंग! पोर्टफोलियो में है स्टॉक तो हो जाएं सावधान
PFN एक्सपेंशन प्रोजेक्ट की शुरुआत में देरी हुई है, क्योंकि ग्राहकों की वैलिडेशन प्रक्रिया में ज्यादा समय लग रहा है. मैनेजमेंट के मुताबिक इस वैलिडेशन में करीब 6 से 12 महीने लग सकते हैं.
फिलहाल यह शेयर FY28 के अनुमानित EPS के मुकाबले करीब 35x वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने कंपनी को FY28E EPS के 33x वैल्यूएशन पर वैल्यू किया है और ₹627 के टारगेट प्राइस के साथ ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)