40% कमाई का मौका! Piramal Pharma का शेयर साल के निचले स्तर पर, खरीदें या नहीं?

Piramal Pharma का शेयर साल के निचले स्तर पर है, लेकिन ICICI Direct के मुताबिक इसमें 40% तक रिटर्न का मौका है. कंपनी के पास मजबूत ग्लोबल प्रजेंस और डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है जो इसे फ्यूचर ग्रोथ के लिए तैयार करते हैं. FY26 में मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर मार्जिन की उम्मीद से यह स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अट्रैक्टिव नजर आ रहा है.
40% कमाई का मौका! Piramal Pharma का शेयर साल के निचले स्तर पर, खरीदें या नहीं?

Piramal Pharma Share Price Target 2025.

Piramal Pharma लिमिटेड पिरामल ग्रुप का हिस्सा है और यह फार्मास्युटिकल क्षेत्र में विश्वसनीय नाम माना जाता है. कंपनी मुख्यत: तीन बड़े सेगमेंट में काम करती है- CDMO यानी कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग, क्रिटिकल केयर (CHG) और कंज्यूमर हेल्थकेयर. पिरामल फार्मा के पास भारत, अमेरिका और यूके में कुल 17 डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी हैं. फिलहाल यह शेयर 190 रुपए (Piramal Pharma Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने 40% से ज्यादा रिटर्न के लिए खरीद की सलाह दी है.

FY26 के लिए Piramal Pharma का ग्रोथ गाइडेंस

Piramal Pharma के मैनेजमेंट ने FY26 के लिए मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ के साथ मिड-टीन EBITDA मार्जिन और नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर पॉजिटिव ग्रोथ का गाइडेंस दिया है. कंपनी का कहना है कि मीडियम टर्म में ग्रॉस मार्जिन 64%-65% के बीच बना रहेगा, जो फार्मा सेक्टर के लिए बहुत अच्छा संकेत है. इसके अलावा, टैक्स रेट में कमी की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी की 100-125 मिलियन डॉलर की कैपेक्स की भी योजना है. इस कैपेक्स के कारण कुछ समय के लिए नेट डेट में बढ़ोतरी संभव है, जो ग्रोथ और एक्सपैंशन की योजना के लिए जरूरी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा है Piramal Pharma

इन ताम संकेतों को मिलाकर पिरामल फार्मा लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक भरोसेमंद स्टॉक नजर आ रहा है. कंपनी का डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, मजबूत ग्लोबल प्रजेंस, स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप इसे फार्मास्युटिकल स्पेस में कॉम्पिटिटिव बनाता है . FY26 के लिए मैनेजमेंट की स्थिरता भरी गाइडेंस और वर्किंग कैपिटल में सुधार की उम्मीदें निवेशकों के लिए अच्छे संकेत हैं. ब्रोकरेज ने इसे 12 महीने के लिहाज से लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो के लिए पिक किया है.

Piramal Pharma Share Price Target

ICICI डायरेक्ट ने पिरामल फार्मा के लिए BUY की रेटिंग और 270 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 191 रुपए पर है जिसके मुकाबले यह टारगेट 41% अधिक है. ब्रोकरेज का टारगेट SoTP वैल्युएशन आधारित है. यह टारगेट FY27 के लिए अनुमानित 18x CDMO EBITDA (earlier 20x), 17x CHG EBITDA, 2x FY27E PCH सेल्स आधारित है. पिरामल फार्मा के लिए 52 वीक्स हाई 308 रुपए औ लो 180 रुपए है.

200 रुपए पर हुई थी Piramal Pharma की लिस्टिंग

Piramal Pharma का शेयर 191 रुपए पर है. नवंबर 2024 में शेयर ने 308 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. फिर करेक्शन की शुरुआत हुई और अप्रैल महीने में यह 42% तक टूटकर 180 रुपए पर फिसल गया था. इस समय अपने लो के करीब ही है. ऐसे में डाउनसाइड रिस्क लिमिटेड है. बता दें कि अक्टूबर 2022 में पिरामल एंटरप्राइजेज से डीमर्ज होकर 200 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी.

Piramal Pharma Share Historical Performance

अवधि (Duration)Absolute ChangeChange %
1 Week2.901.53%
2 Weeks1.150.60%
1 Month–18.80–8.88%
3 Months–13.25–6.43%
6 Months–15.70–7.53%
YTD–65.25–25.28%
1 Year5.452.91%
2 Years93.0593.19%
3 Years
5 Years

Piramal Pharma Q1FY26 Result Highlights

  • ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹1,934 करोड़ रहा जो Q1FY25 के ₹1,951 करोड़ से थोड़ा कम है.
  • EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26% घटकर 224 करोड़ की जगह 165 करोड़ रुपए रहा.
  • EBITDA मार्जिन 9% रहा जो Q1FY25 के 11% से कम है.
  • PAT यानी नेट प्रॉफिट -82 करोड़ रुपए है जो एक साल पहले -89 करोड़ रुपए था.
  • Net-Debt to EBITDA अनुपात 2.6x पर बना हुआ है.
Piramal Pharma Q1 Results

Piramal Pharma Share Holding Details

पिरामल फार्मा के शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो पब्लिक के पास 64.57% और प्रमोटर के पास 34.86% हिस्सेदारी मेंटेन है. 25 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास कंपनी की 12.32% हिस्सेदारी है. 4,43,549 रीटेल निवेशकों ने भी पैसा लगाया है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 10.48% है. जून तिमाही के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 14.25%/30.86% है जो मार्च तिमाही में 14.78%/31.49% और दिसंबर तिमाही में 14.09%/31.68% थी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1- Piramal Pharma किन क्षेत्रों में काम करती है?

  • पिरामल फार्मा CDMO, क्रिटिकल केयर (CHG), और कंज्यूमर हेल्थकेयर में काम करती है, और इसके पास भारत, अमेरिका, और यूके में 17 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं.

Q2-FY26 के लिए कंपनी का क्या गाइडेंस है?

  • मैनेजमेंट ने मिड-सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ, मिड-टीन EBITDA मार्जिन और नेट प्रॉफिट में वृद्धि की उम्मीद जताई है.

Q3-Piramal Pharma का शेयर प्राइस टारगेट क्या है?

  • ICICI डायरेक्ट ने 270 रुपए का टारगेट दिया है, जो वर्तमान कीमत 191 रुपए से लगभग 41% अधिक है.

Q4-Q1FY26 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

  • Q1FY26 में रेवेन्यू ₹1,934 करोड़, EBITDA मार्जिन 9% और नेट प्रॉफिट -82 करोड़ रुपए रहा.

Q5-कंपनी का शेयर होल्डिंग पैटर्न कैसा है?

  • पब्लिक के पास 64.57%, प्रमोटर के पास 34.86%, और म्यूचुअल फंड्स के पास 12.32% हिस्सेदारी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

RECOMMENDED

शशांक शेखर आजाद

शशांक शेखर आजाद

शशांक शेखर, जी बिजनेस डिजिटल के साथ बतौर न्यूज एडिटर (News Editor) काम कर रहे हैं. इनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है और पिछले 7 सालों से ये

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6