&format=webp&quality=medium)
15 दिनों में रॉकेट बन सकते हैं ये 3 स्टॉक
जुलाई महीने में बाजार की चाल थोड़ी सुस्त रही. कई लोगों के पोर्टफोलियो भी लाल रहे. लेकिन अगस्त में ऐसा ना हो, इसलिए आप ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के सुझाए तीन ऐसे स्टॉक्स पर दांव लगा सकते हैं, जो आने वाले 15 दिनों में आपरो तगड़ा प्रॉफिट दे सकते हैं.
ये तीन स्टॉक हैं- Piramal Pharma, Indian Hotels और पहचान की है जिनमें 15 दिनों के भीतर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. इन तीनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने बाय कॉल दी है और हर एक के लिए अलग-अलग एंट्री प्राइस रेंज, स्टॉप लॉस और टारगेट लेवल भी सुझाया है.
Piramal Pharma से उम्मीद
Piramal Pharma को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया सकारात्मक है. कंपनी का बिजनेस मॉडल स्पेशलिटी फार्मा और कस्टम मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज पर आधारित है, जो भविष्य में अच्छे विस्तार की संभावना देता है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है जब इसका भाव 205.50 से 208.50 रुपए के बीच हो.
इसके लिए 202.50 रुपए का स्टॉप लॉस सुझाया गया है और टारगेट प्राइस 229 रुपए तय किया गया है. यानी इस रेंज में खरीदी गई पोजिशन पर लगभग 10 प्रतिशत का शॉर्ट टर्म रिटर्न संभव है.
HDFC AMC में दिख रही मजबूती
HDFC AMC, देश की एक प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनी है और इसका ट्रैक रिकॉर्ड लगातार मजबूत रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक तकनीकी चार्ट्स पर एक मजबूत ब्रेकआउट के करीब है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसे 5,560 से 5,625 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी है.
5,500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया गया है, जबकि 6,000 रुपए तक के टारगेट की उम्मीद जताई गई है. फाइनेंशियल सेक्टर की मजबूती और बाजार की रिकवरी इस स्टॉक को शॉर्ट टर्म में 6 से 7 प्रतिशत का रिटर्न दिला सकती है.
ट्रैवल सेक्टर में चमक रहा Indian Hotels
Indian Hotels, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है जब यह 737 से 747 रुपए के बीच ट्रेड कर रहा हो. 725 रुपए का स्टॉप लॉस और 813 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया गया है. कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ और लगातार बढ़ती बुकिंग ट्रेंड इसे शॉर्ट टर्म के लिए एक मजबूत दांव बनाते हैं. निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें 8 से 9 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)