Zomato Share Price: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato Ltd. लगातार क्वॉलिटी शेयर बनने की ओर बढ़ रहा है. Swiggy की शेयर बाजार में एंट्री से जोमैटो पर ज्यादा फेवरेबल आउटलुक आ रहा है. रिकवरी वाले बाजार में ब्रोकरेज भी इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं. विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Zomato पर 'Outperform' की रेटिंग दी है और इसपर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है.
1/6Zomato के शेयरों पर प्रमुख ब्रोकरेज फर्म्स CLSA, Morgan Stanley और Bernstein ने अपनी रेटिंग बरकरार रखते हुए इसे पॉजिटिव आउटलुक के साथ देख रहे हैं. Swiggy के हालिया प्रदर्शन ने Zomato के लिए तस्वीर और साफ की है, जिसमें Zomato की Blinkit क्विक कॉमर्स बिजनेस में मजबूती नजर आ रही है.
2/6CLSA ने Zomato पर 'Outperform' रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹370 कर दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि Swiggy के Q2FY25 परिणामों की तुलना में Zomato ने बेहतर प्रदर्शन किया है.
3/6Morgan Stanley ने Zomato पर 'Overweight' रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट ₹355 तय किया है. Bernstein ने Zomato को 'Outperform' रेटिंग दी है और इसका टारगेट ₹335 रखा है.
5/6CLSA का कहना है कि Swiggy के परिणामों से संकेत मिलता है कि Zomato और Swiggy के बीच का अंतर अब नहीं बढ़ रहा है. Zomato, विशेष रूप से क्विक कॉमर्स सेगमेंट में, बाजार में अधिक मजबूत स्थिति बनाए हुए है. Zomato की मजबूत ग्रोथ और Blinkit के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी का आउटलुक सकारात्मक है. फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स दोनों में सुधार Zomato के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं.
6/6Zomato का प्रदर्शन और Blinkit के जरिए क्विक कॉमर्स में उसकी बढ़ती पकड़ इसे निवेशकों के लिए एक मजबूत मल्टीबैगर स्टॉक बनाती है. ब्रोकरेज फर्म्स के टारगेट प्राइस से संकेत मिलता है कि यह मौजूदा स्तर से 19%-32% तक रिटर्न दे सकता है. Zomato ने क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी दोनों में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. Swiggy के साथ स्टेबल कॉम्पटिशन रहने के कारण Zomato का लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव है.