Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में सोमवार, 2 जून को हल्की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी के मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है और साथ ही बोर्ड द्वारा ₹20,000 करोड़ तक की फंडरेजिंग को मंजूरी दिए जाने से शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है. स्टॉक इंट्राडे में करीब 2% चढ़कर ₹7.10 तक पहुंचा, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार के ₹6.92 के बंद भाव से बेहतर रहा.